Jio का एक और धमाका! अब 912.5GB डाटा वाले रिचार्ज पर मिलेगा तगड़ा कैशबैक, जानें कैसे

Reliance Jio इस प्लान के अलावा तीन और प्लान JioMart का 20 फीसदी का Cashback ऑफर दे रहा है।

Join Us icon

91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले आपको सबसे पहले जानकारी दी थी कि Jio नए साल पर सरप्राइज देते हुए 2999 रुपए की कीमत वाले एक नए वार्षिक प्रीपेड प्लान को पेश किया है। इस प्लान को कंपनी ने जारी करते हुए 20 प्रतिशत JioMart कैशबैक ऑफर कैटेगरी वाले प्लान के साथ लिस्ट किया था। लेकिन, प्लान पर मिलने वाले कैशबैक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। वहीं, अब कंपनी ने इस प्लान के साथ भी कैशबैक देने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इस प्लान के साथ 200 रुपए का जियोमार्ट कैशबैक ऑफर देने का तय किया है। इसका मतलब है कि अगर ग्राहक इस प्लान को चुनते हैं, तो उन्हें JioMart से आइटम खरीदने पर 200 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इस प्लान के अलावा तीन और प्रीपेड प्लान वेबसाइट पर ‘20% JioMart Maha Cashback’ ऑफर के तहत लिस्टेड है।

कैसे मिलेगा कैशबैक

कैशबैक को JioMart वॉलेट में जमा किया जाता है, जिसका उपयोग भविष्य के रिचार्ज या JioMart से खरीदारी के लिए भी किया जा सकता है। छूट के अलावा यूजर्स को इस प्लान के साथ चार Jio एप्लिकेशन के लिए मुफ्त सदस्यता भी मिलेगी – जिसमें JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।

jio

Jio Rs 2999 वाला प्लान

रिलायंस जियो का 2999 रुपए वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस रिचार्ज पैक में जियो यूजर्स को डेली 2.5 GB मिलता है। यानी इस तरह जियो यूजर्स टोटल 912.5 GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में सभी नेटवर्क पर बातचीत करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ और डेली 100 SMS फ्री मिलेंगे।

jio-cashback-offer

Jio दे रहा 20% कैशबैक

2999 रुपए के अलावा कंपनी 719 रुपए, 666 रुपए और 299 रुपए प्रीपेड प्लान पर 20% कैशबैक (अधिकतम कैशबैक 200 रुपए तक कैशबैक) ऑफर कर रही है। इस ऑफर को कंपनी ने जियोमार्ट महा कैशबैक का नाम दिया है।

इन प्लान पर मिल रहा कैशबैक

  1. Jio का 719 रुपए वाला प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा रिचार्ज की वैधता 28 दिन की है, जिसमें डेली 2GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान में कुल 168GB डाटा मिलता है।
  2. Jio का 666 रुपए वाला प्लान: इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा रिचार्ज की वैधता 84 दिन की है, जिसमें डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान में कुल 126GB डाटा मिलता है।
  3. Jio का 299 रुपए वाला प्लान: वहीं, बात करें इस प्लान की तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा वैधता 28 दिन की मिलती है। इसमें डेली 2GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से इस प्लान में कुल 56GB डाटा मिलता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here