आज ही कराएं अपने Jio नंबर को पोस्टपेड से प्रीपेड, बचत के साथ मिलेगा ज्यादा फायदा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Jio-Postpaid-to-prepaid.jpeg

रिलायंस जियो इंडियन टेलीकॉम मार्केट में सबसे नई और इस समय की सबसे बड़ी कंपनी है। इस समय एयरटेल, बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया से ज्यादा ग्राहक Reliance Jio के पास हैं। कंपनी समय-समय पर अपने पोस्टपेड ग्राहकों के साथ ही प्रीपेड यूजर्स के लिए नए व शानदार प्लान की पेशकश करती रहती हैं। लेकिन, यह बात जगजाहिर है कि जियो पोस्टपेड से ज्यादा लाभ यूजर्स को प्रीपेड प्लान में मिलता है। इसी को देखते हुए आज हम Jio के पोस्टपेड नंबर को प्रीपेड में चेंज करने का पूरा प्रोसेस बता रहे हैं। जिसे फॉलो कर कोई भी जियो यूजर अपना नंबर चेंज करवा सकता है। इतना ही नहीं आपको इसके लिए नंबर बदलने या नई सिम लेने की जरूरत नहीं होगी। महज 1 घंटे में पोस्टपेड नंबर प्रीपेड हो जाएगा। आइए आगे आपको इस सिंपल प्रोसेसर के बारे में जानकारी देते हैं।

ऐसे स्विच करें Jio postpaid नंबर prepaid में

प्रीपेड प्लान में नहीं करना होता सिक्योरिटी डिपॉजिट

जियो पोस्टपेड यूजर्स को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है। हालांकि, ये रिफंडेबल अमाउंट होता है। जब भी यूजर जियो छोड़ेगा उसके सिक्योरिटी अकाउंट रिफंड कर दिया जाएगा। अगर आप इस सिक्योरिटी डिपॉजिट से बचना चाहते हैं तो ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। इसे भी पढ़ें: एक साथ देखें Reliance Jio के Super Value, Best Selling और Trending प्लान की लिस्ट, कीमत: 199 रुपए से शुरू

ऐसे चेक करें जियो नंबर प्रीपेड है या पोस्टपेड

अक्सर यूजर्स को यह नहीं पता होता कि उनका Jio नंबर प्रीपेड है या पोस्टपेड। यह पता लगाने का तरीका आसान है। इसके लिए आपको myjio app में जाकर My Plan में जाएं और यहां प्रीपेड और पोस्टपेड नंबर की जानकारी मिल जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio Exclusive Smartphone का इंतजार खत्म, अगले महीने होगा लाॅन्च, कीमत होगी बेहद कम

जियो पोस्टपेड प्लान

Jio पोस्टपेड प्लस प्लान की शुरुआती कीमत 199 रुपए प्रति माह है जो कि 1,499 रुपए प्रति माह तक जाती है। जबकि प्रीपेड उपयोगकर्ताओं को पहले से रिचार्ज करने की आवश्यकता होती है, पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं को हर महीने के अंत के बाद एक बिल का भुगतान करना होता है।