जियो ने लॉन्च किए 2 सबसे सस्ते प्लान, अब पूरा दिन चलेगा इंटरनेट

Join Us icon

इसी हफ्ते रिलायंस जियो ने अपने 153 रुपये प्लान में बदलाव करते हुए इसमें मिलने वाले इंटरनेट डाटा को डबल किया था। पहले जहां इस प्लान में 500एमबी डाटा दिया जाता था वहीं अब इसमें 1जीबी डाटा हर रोज़ मिलता है। इस प्लान को अपडेट करने के साथ ही जियो ने अपने दो और प्लान पेश किया हैं। जिनमें कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को बेहद कम कीमत पर शानदार फायदे दिए जा रहे हैं।

प्लान 24 रुपये
रिलायंस​ जियो द्वारा पेश किया गया यह प्लान ​2 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल पूरी तरह से फ्री दी जा रही हैं। वहीं इंटरनेट की बात करें तो इसमें 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिलेगा।

अब व्हाट्सऐप पर भी चलेंगे यू-ट्यूब वीडियो

यह डाटा 500एमबी प्रतिदिन के हिसाब से यूजर्स को प्राप्त होगा। 500एमबी डाटा खत्म होने के बाद भी जियो नंबर पर 128 केबीपीएस की स्पीड के साथ इंटरनेट चलता रहेगा।

jiophone-retail

प्लान 54 रुपये
रिलायंस जियो का यह प्लान 7 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में पूरे हफ्ते के लिए अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग वॉयस कॉल दी जा रही है।

इंटेक्स भी ला रहा है एंडरॉयड ‘ओरियो गो’ स्मार्टफोन, फरवरी में होगा लॉन्च

इंटरनेट डाटा की बात करें तो इस प्लान में भी हर दिन 500एमबी डाटा यूजर्स के जियो नंबर पर क्रेडिट होगा। इस प्लान में भी डाटा की दैनि​क लिमिट खत्म हो जाने के बाद जियो नंबर पर इंटरनेट चलता रहेगा और उसकी स्पीड घटकर 128 केबीपीएस हो जाएगी।

गौरतलब है कि जियो के ये दोनों रिचार्ज प्लान सिर्फ जियोफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए लॉन्च किये गए हैं।