Jio Rs 98 में दे रहा 21 जीबी डाटा, जानें इस सस्ते प्लान की 5 खूबियां और 5 बड़ी खामियां

Join Us icon

करीब एक साल से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद रिलायंस जियो ने 98 रुपए कीमत वाले अपने प्रीपेड प्लान को फिर पेश कर दिया है। हालांकि, इस प्लान को इस बार पहले वाले लाभ के साथ पेश नहीं किया है। हालांकि, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हाई-स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioNews जैसे जियो सूट ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है। 98 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को दोबारा आने से Jio के रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो की शुरुआती कीमत 129 रुपए से न होकर 98 रुपए से होती है। है। लेकिन, आपके मन में भी इस रिचार्ज को लेकर कई सवाल होंगे और इन्हीं सवालों का जवाब आज हमने इस लेख में देने की कोशिश की है। रिलायंस जियो के 98 रुपए वाले रिचार्ज को कराने का अगर आप प्लान बना रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी उपयोगी है। हम आगे जानेंगे जियो के सबसे सस्ते 98 रुपए वाले रिचार्ज की 5 खूबी और 5 कमी क्या है।

Jio के 98 रुपए प्लान की 5 खूबियां

  1. अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग: इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री मिल रही है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आपको अलग से किसी प्रकार का रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।
  2. जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस: सबसे कम कीमत वाले इस प्लान के में यूजर्स को इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioNews जैसे जियो सूट ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है। इन ऐप्स से बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के लेटेस्ट खबरें, लेटेस्ट फिल्में और लाइव टीवी का प्रसारण देख सकते हैं।
  3. लो प्राइस: कीमत को भी इस प्लान की 5 खूबियों में इसलिए रखा गया है क्योंकि इससे पहले यूजर्स को 129 रुपए का रिचार्ज कराना पड़ता था। लेकिन, अब 98 रुपए का रिचार्ज करा जियो यूजर्स अपनों से बात करने के साथ ही ढेर सारे डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. अनलिमिटेड फ्री डाटा: इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की तरह ही अनलिमिटेड डाटा मिलता है। यूजर्स को शुरू में हाई-स्पीड पर कुल 21 जीबी डाटा मिलता है। लेकिन, अगर यह डाटा खत्म हो गया तो इसके बाद भी आप डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप कम कीमत में ज्यादा डाटा वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो यह प्लान परफेक्ट कहा जा सकता है।
  5. ऑनलाइन होगा रिचार्ज: नए 98 रुपए वाले Jio प्लान को Jio.com साइट के साथ-साथ MyJio ऐप के माध्यम से खरीदना जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक Google पे और पेटीएम सहित थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से इस रिचार्ज को करा सकते हैं।

reliance-jio-sega-games-available-on-jio-games-platform-jio-fiber-access

Jio के 98 रुपए प्लान की 5 खामियां

  1. SMS करने के लगेंगे पैसे: इस प्लान की सबसे बड़ी कमी यह है कि कंपनी इस रिचार्ज में एक भी SMS आपको फ्री नहीं देगी। अगर आप किसी को नॉर्मल मैसेज भेजना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा। हैरान करने वाली बात है कि कंपनी अलग से SMS का कोई पैक भी उपलब्ध नहीं कराती। इसके लिए यूजर को टॉक-टाइम वाला टॉप-अप ही कराना होगा जो कि 10 रुपए से शुरू होते हैं।
  2. वैलिडिटी है कम: कंपनी के पास पहले भी 98 रुपए वाला प्लान उपलब्ध था। लेकिन, पिछले साल इसे बंद कर दिया गया था। उस समय इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी। लेकिन, अब इस प्लान में महज 14 दिन की वैधता मिलती है। हालांकि, मार्केट में ऐसे कई प्लान हैं जो इस कीमत या इससे कम कीमत में भी एक महीने तक की वैधता देते हैं।
  3. डेली डाटा पर लिमिट: इस प्लान में वैसे तो कुल 21जीबी डाटा दिया जा रहा है। लेकिन, प्रतिदिन यूजर्स को सिर्फ 1.5जीबी डाटा ही इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। अगर आप को बड़ी फाइल या किसी ओटीटी पर फिल्म डाउनलोड करना चाहते हैं तो हो सकता है कि डेली का 1.5जीबी डाटा आपको कम पड़ जाए।
  4. पहले था ज्यादा फायदा: 98 रुपए वाले पुराने प्लान में ज्यादा लाभ मिलते थे। पुराने प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी फ्री एसएमएस के साथ कई लाभ दिए जाते थे।
  5. प्रमोशन की कमी: जियो हमेशा अपने प्लान को जोर-शोर से ऐलान कर पेश करती है। लेकिन, इस बार कंपनी ने इस रिचार्ज को चुप-चाप अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। बिना किसी को बताए अचानक से इस प्लान के आने पर काफी कम लोग इस प्लान के बारे में जान पाए जो कि इस प्लान की सही नहीं कहा जाएगा।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here