
अगर आपने रिलायंस जियो (Reliance Jio) का नया सिम कार्ड (Jio SIM Card) लिया है, तो वॉयस कॉलिंग और डाटा सेवाओं का आनंद लेने के लिए सिम कार्ड को एक्टिवेट भी करना होगा। हालांकि चिंता न करें, Jio के नए सिम कार्ड को कस्टमर केयर पर टेली-वेरिफिकेशन कॉल के माध्यम से भी एक्टिवेट किया जा सकता है। Jio सिम कार्ड को सक्रिय करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कैसे जियो सिम को चालू कर सकते हैं (jio sim kaise chalu kare) :
Jio SIM को टेली-वेरिफिकेशन के जरिए ऐसे एक्टिवेट करें
रिलायंस जियो का नया सिम खरीदने के बाद अगर वह एक्टिवेट नहीं हुआ है, तो आप टेली-वेरिफिकेशन के जरिए भी इसे सक्रिय कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: रिलायंस जियो सिम कार्ड (Reliance Jio SIM) को अपने स्मार्टफोन में इंसर्ट करें।
स्टेप-2: फिर फोन ऐप पर जाएं और डायलर को ओपन करें।
स्टेप-3: टेली-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको अपने Jio सिम से 1977 पर कॉल करना होगा।
स्टेप-4: फिर अल्टरनेटिव मोबाइल नंबर पर प्राप्त 5 अंकों का पिन या फिर आधार नंबर के अंतिम 4 अंक दर्ज करें। इसके अलावा, मैनुअल वेरिफिकेशन के लिए निकटतम जियो स्टोर पर भी विजिट कर सकते हैं।
एक बार जब आप इन स्टेप को पूरा कर लेते हैं, तो आपका Jio सिम एक्टिवेट हो जाएगा। कंपनी आपको डाटा सर्विसेज को भी एक्टिवेट करने का विकल्प देती है। यह खास कर JioFi डोंगल यूजर्स के लिए आवश्यक है। आप इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: इसके लिए फोन ऐप को ओपन करें और डायलर पर जाएं।
स्टेप-2: फिर आप एयरटेल, बीएसएनएल या फिर वोडाफोन आइडिया के मोबाइल नंबर से कस्टमर केयर नंबर 1800-890-1977 पर डायल करें।
इससे आपकी डाटा सर्विस एक्टिवेट हो जाएंगी। हालांकि यहां ध्यान रखना होगा कि एक बार जब आप टेली-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, तो जियो सिम कार्ड एक या दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाएगी। देखा जाए, तो कुछ मामलों में कई बार एक्टिवेशन की प्रक्रिया में लगभग 4 से 5 घंटे लग सकते हैं। इसलिए यदि आपका सिम 1 घंटे के भीतर सक्रिय नहीं होता है, तो थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं। इसके अलावा, आपके नए Jio सिम पर डाटा सेवाएं तभी सक्रिय होंगी जब आप नया Jio मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। आपके Jio सिम पर इंटरनेट सक्रिय होने पर आपको SMS के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
Jio SIM डाटा सर्विसेज को एक्टिवेट कैसे करें
जिओ सिम डाटा (Jio SIM data) को एक्टिवेट करने के लिए आपको नीचे बताए गए तरीकों को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: अपने Jio सिम पर डाटा या इंटरनेट सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए आपको किसी की कंपनी के मोबाइल नंबर से 1800-890-1977 (टोल-फ्री नंबर) पर डायल करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद नया Jio मोबाइल नंबर दर्ज करते ही डेटा सेवाएं सक्रिय हो जाएंगी।
अब आपका Jio सिम एक्टिवेट है और आप अपने नए जियो फोन नंबर पर कॉल, SMS और डाटा का आनंद ले सकते हैं।
Jio SIM के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
यदि आप नया Jio सिम खरीदना चाहते हैं, तो आपको आईडेंटिटी प्रूफ (POI) और एड्रेस प्रूफ (POA) दिखाना होगा। इसका मतलब है कि आप नया सिम कार्ड पाने के लिए अपना आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस निकटतम Jio स्टोर या रिटेलर को जमा या प्रदान कर सकते हैं।
सवाल-जवाब (FAQs)
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा जियो सिम कार्ड एक्टिवेट है?
एक बार जब आप वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, तो आपको अपने Jio मोबाइल नंबर पर एक SMS प्राप्त होगा कि ऑपरेटर ने आपकी सेवाओं को सक्रिय कर दिया है।
क्या जियो सिम एक्टिवेशन मुफ्त है?
हां, जियो सिम एक्टिवेशन मुफ्त में किया जाता है। हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सिम कार्ड लेते के दौरान आपको एक प्लान लेना होगा। प्लान अलग-अलग कीमत की हो सकती है।
क्या जियो सिम को निष्क्रिय होने के बाद फिर से सक्रिय किया जा सकता है?
यह सब उपयोग पर निर्भर करता है। यदि जियो सिम कार्ड 15 दिनों से अधिक समय तक निष्क्रिय रहता है, तो ग्राहकों को सिम कार्ड को सक्रिय करने के लिए जियो स्टोर पर जाकर सभी दस्तावेज दोबारा जमा करने होंगे। हालांकि यदि यह 15 दिनों से कम है, तो ग्राहक को सिम कार्ड को सक्रिय करने के लिए बस रिचार्ज करना होगा।
अगर मैं रिचार्ज न करूं तो क्या जियो सिम निष्क्रिय हो जाएगी?
हां, अगर आपने 20 रुपये का न्यूनतम बैलेंस नहीं बनाए रखा है या 90 दिनों तक मैसेज, कॉल और इंटरनेट के लिए अपने फोन का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपका नंबर निष्क्रिय कर दिया जाएगा।






















