Jio की सबस्क्राइबर्स संख्या में आई गिरावट, आगे निकली BSNL

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने 31 दिसंबर 2019 के आखिर तक का सब्सक्राइबर्स डाटा जारी किया है। इस डाटा रिपोर्ट में कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या की जानकारी दी गई है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी Reliance Jio को पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, BSNL ने दिसंबर 2019 में 4.2 लाख सब्सक्राइर्स अपने साथ जोड़े हैं, जिसके साथ वह पहले स्थान पर रही। इसके अलावा दूसरे पायदन पर Jio रही, जिसने 82,308 नए सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रीपेड टैरिफ वॉर में BSNL आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि Jio के लॉन्च होने के बाद से दिसंबर 2019 ऐसा पहला महीना था जब कंपनी ने 5 मिलियन से कम यूजर्स को जोड़ा है। इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया पहले की तरह ही अपने सब्सक्राइबर्स को खोते जा रहे हैं। 2019 नंबर में कंपनी का मार्केट शेयर 29.12 प्रतिशत था जो कि दिसंबर में कम होकर 28.89 प्रतिशत रहे गया है।
इसके अलावा अगर बात करें Airtel की सामान महीने में एयरटेल को 11 हजार यूजर्स का नुकसान झेलना पड़ा। अगर आंकलन किया जाए तो टैरिफ में हुई बढ़ोत्तरी का सबसे ज्यादा असर Vodafone-Idea और Airtel पर ही देखने को मिला है।
बता दें कि Jio ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया था कि 2019 के अंतिम तीन महीनों में जियो नेटवर्क पर 1208 करोड़ जीबी इंटरनेट डाटा का यूज़ किया गया है। वहीं साल की दूसरी तिमाही में यह यूज़ 1202 करोड़ जीबी था। रिपोर्ट् के मुताबिक साल 2018 के अंत की तुलना में साल 2019 के अंत में जियो नेटवर्क पर इंटरनेट का उपभोग 39.9 फीसदी तक बढ़ा है। इसी तरह अप्रैल-मई-जून के दौरान Jio यूजर्स ने 81,264 करोड़ मिनट की वॉयस कॉलिंग की थी जब्कि अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर के दौरान Jio उपभोक्ताओं ने फोन पर 82,640 मिनट बात की है।