
वर्ष 2017 जून में मुकेश अंबानी ने जब जियो के 4जी फीचर फोन Jio Phone की घोषणा की तो पूरे टेलीकॉम जगत में हलचल मच गई है। वहीं आज लगभग ढाई साल बाद एक बार Dhirubhai Ambani के जन्मदिन पर हमें जियो से जुड़ी ऐसी ही एक बड़ी खबर मिली है। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि कंपनी Jio Phone के सस्ते वेरियंट Jio Phone Lite की तैयारी कर रही है। हालांकि इस फोन के फीचर्स की जानकारी तो अभी हमारे पास नहीं लेकिन कंपनी ने जियो पार्टनर के साथ इसके लिए सर्वे किया है और वहीं से हमें यह खबर मिली है। फिलहाल हम यह दावे से नहीं कह सकते कि इस फोन को लॉन्च किया ही जाएगा लेकिन ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि कंपनी कुछ तैयारी कर रही है।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि जियो 4जी विषेश कर इंटरनेट के लिए जाना जाता है। ऐसे में फीचर फोन की बात वो भी सिर्फ कॉलिंग के लिए हमारे लिए भी थोड़ा हैरानी भरा जरूर था। ऐसे में हमें जब जानकारी मिली तो हमने दो अलग—अलग सोर्स से इसकी पुष्टी की और दोनों जगह से लगभग एक जैसे ही उत्तर मिले।
कैसा होगा Jio Phone Lite
कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में जियो पार्टनर द्वारा हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जियोफोन के समान ही Jio Phone Lite भी एक कीपैड वाला फोन होगा। भारतीय बाजार में कंपनी इसे 500 रुपये से कम के बजट में पेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार इस फोन की कीमत 399 रुपये के आसपास हो सकती है। खास बात यक कही जा सकती है कि इस फोन में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी इसे सिर्फ कॉलिंग के लिहाज से पेश कर सकती है। रिलायंस जियो द्वारा जियोफोन लाइट के लिए 50 रुपये से कम का मंथली कॉलिंग प्लान पेश किया जा सकता है।
यह फोन कब तक भारतीय बाजार में आएगा इस बारे में हमें फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन जैसा कि देखा गया है हर बार कंपनी अपने Reliance AGM मीटिंग में नए फोंस की घोषणा करती है और ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि Reliance AGM 2020 के दौरान इसकी घोषणा की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: नहीं बंद हो रहा है Jio Phone का निर्माण, कंपनी ने दिए 15 लाख अतिरिक्त ऑर्डर
क्या जरूरत है Jio Phone Lite की
Mukesh Ambani ने जियोफोन लॉन्च के दौरान ही जानकरी दी थी इसके माध्यम से कंपनी उन लोगों को इंटरनेट से जोड़ना चाहती है जो अब तक स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर पाए हैं। इसके साथ यह भी जानकारी दी थी कि कंपनी हर माह 5 मिलियन Jio Phone बनाना चाहती है। जियोफोन के लॉन्च के बाद ऐसा ही उत्साह देखने को मिला। अक्टूबर 2019 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब तक 70 मिलियन अर्थात 7 करोड़ से भी ज्यादा जियोफोन बेच चुकी थी और यह सिलसिला अब भी जारी है।
जहां तक रिलायंस जियो के सर्विस की बात है तो 5 सितंबर 2016 से अधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की गई थी और महज तीन साल में 35 करोड़ से ज्यादा यूजर के साथ ही भारत में कंपनी नंबर एक मोबाइल सेवा प्रदाता बन गई। और जियो को नंबर एक बनाने में जियोफोन का भी बड़ा योगदान रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio लाया ‘2020 Happy New Year Offer’, 4G और Jio Phone यूजर्स के लिए एक साल सबकुछ फ्री
परंतु अब भी ऐसे यूजर की बड़ी तादात है जो इंटरनेट से ज्यादा फ्रेंडली नहीं है और कॉलिंग पर ही निर्भर रहना चाहते हैं। उन लोगों को जियो से जोड़ने के लिए Jio Phone Lite एक बेहतर विकल्प हो सकता है और शायद कंपनी की भी यही कोशिश भी है। बेहद ही कम कीमत में फोन और मामूली शुल्क में कॉलिंग प्रदान कर यूजर्स को एक अच्छा विकल्प दिया जाए जिससे कि अपने प्रतियोगियों के मुकाबले रिलायंस जियो और भी बड़ी बढ़त ले सके।
कौन होंगे Jio Phone Lite के यूजर
इसमें कोई दो राय नहीं है कि स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन भारत में अभी फीचर फोन यूजर की बड़ी संख्या है जो खास कर कॉलिंग पर निर्भर रहते हैं। हाल में काउंटरप्वाइंट द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अब भी भारत में 400 मिलियन से ज्यादा फीचर फोन यूजर हैं और जियोफोन लाइट यदि लॉन्च होता है तो ये ही यूजर सबसे बड़े टारगेट होंगे। इसे भी पढे़ं: Jio यूजर्स के लिए काम की खबर, अब भी करा सकते हैं पुराने प्रीपेड प्लान का रीचार्ज
वहीं इस बारे में टेकआर्क के फाउंडर व चीफ एनालिस्ट फैशल कावूसा ने लाइवमिंट को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि “आज भी कई यूजर हैं जो स्मार्टफोन के साथ अपने आप को असहज महसूस करते हैं। वे डिजिटल वर्ल्ड के एक्पोजर से दूर रहना चहाते हैं और अपने आप को कॉलिंग तक ही सीमित रखना चाहते हैं। ये लोग अब भी फीचर फोन लेना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा अफोर्डेबिलिटी और लंबे समय तक चलना भी फीचर फोन की खासियत है और यूजर का एक बड़ा तबका है जो इन वजहों से भी फीचर फोन के साथ बने रहना चहता है।”
ऐसे में देखा जा सकता है कि जियो के लिए अब भी एक बड़ा बाजार है और जियोफोन लाइट यदि आता है तो उन लोगों की पहली पसंद हो सकती है जो अफोर्डेबिलिटी, लंबी लाइफ और सिर्फ कॉलिंग पसंद करते हैं।
Jio Phone के स्पेसिफिकेशन
जहा तक जियोफोन की बात है तो इस फोन को कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था। यह एक 4जी फीचर फोन है जो स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें आपको इंटरनेट के अलावा वीडियो कॉलिंग, व्हाट्सऐप और यूट्यूब जैसे फीचर्स भी मिलते है। फोन में 2.4 इंच की टीएफटी कलर स्क्रीन दी गई है। फोन में 1गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है और 512एमबी कर रैम मैमोरी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4जीबी है जिसे मैमोरी कार्ड के माध्यम से एक्सपेंड कर सकते हैं।
कैमरे के लिए जियोफोन में 2 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट वीडिए कैमरा दिया गया है। फोन में आपको एफएफ रेडियो और म्यूजिक प्लेयर भी मिलेगा। वहीं इसमें लाउडस्पीकर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,000 एएमएच की बैटरी दी गई है।






















