Jio लाया ‘2020 Happy New Year Offer’, 4G और Jio Phone यूजर्स के लिए एक साल सबकुछ फ्री

Join Us icon

टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए Happy New Year ऑफर की पेशकश की है। हालांकि, कंपनी ने कुछ समय पहले दूसरी कंपनियों की तरह ही अपने प्लान्स को महंगा किया था। लेकिन, नए साल पर यूजर्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस ऑफर की पेश किया है। आगे आपको इस नए ऑफर्स के बारे में साभी जानकारी देते हैं।

Jio सब्सक्राइबर्स को मिलेगा खास ऑफर

जियो के इस खास 2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर को कंपनी ने अपने Jio सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया है। सब्सक्राइबर्स को 2020 रुपए में एक साल तक अनलिमिटेड सर्विसेज मिलेंगी। 2020 रुपए देने पर इस ऑफर में यूजर्स को एक साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 1.5 जीबी 4G डाटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इतना ही नहीं इस ऑफर की वैधता पूरे 365 दिन की है। इसके अलावा नॉन जियो पर कॉल करने के लिए 12,000 मिनट मिलेंगे।
jio-happy-new-year
JioPhone के लिए भी है खास ऑफर

जियो मोबाइल यूजर्स के अलावा कंपनी ने अपने जियोफोन ग्राहकों के लिए खास ऑफर की पेशकश की है। अगर आप जियो फोन खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी का 2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर आपके लिए काफी खास कहा जा सकता है। 2020 रुपए में यूजर्स को एक नया जियोफोन मिलेगा और 12 महीने तक अनलिमिटेड सर्विसेज भी दी जाएंगी। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने लॉन्च किए 129 रुपये, 199 रुपये और 269 रुपये वाले तीन नए प्लान, Jio Airtel के लिए नई परेशानी

इस ऑफर के अंदर यूजर्स को जियोफोन के साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 0.5 जीबी डेटा और एसमएमएस दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इस प्लान के अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने नए प्लान को भी पेश किया था जो कि IUC पैक के बिना आते हैं।

गौरतलब है कि यो का यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए आया है और 24 दिसंबर से इसके बेनिफिट्स कस्टमर्स ले सकेंगे। हालांकि रिलायंस जियो के इस प्लान में भी नॉन-जियो नंबर्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग सब्सक्राइबर्स को नहीं मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर्स के लिए काम की खबर, अब भी करा सकते हैं पुराने प्रीपेड प्लान का रीचार्ज

रिलायंस जियो से जियो पर तो अनलिमिटेड कॉलिंग यूजर्स को मिलती है लेकिन बाकी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए FUP लिमिट दी गई है और तय मिनट्स 365 दिन कॉलिंग के लिए दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here