Jio यूजर्स के लिए काम की खबर, अब भी करा सकते हैं पुराने प्रीपेड प्लान का रीचार्ज

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में कुछ समय से चल रही उठापटक के बीच एक बार फिर रिलायंस जियो पहले की तरह अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल, जियो ने हाल ही में पने टैरिफ प्लान में बदलाव किए थे जो कि पहले की तुलना में महंगे हैं। लेकिन जियो के पुराने प्रीपेड प्लान से रीचार्ज कराने का एक तरीका है।

बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद Jio ने करीब दो हफ्ते पहले नए ‘All-in-One’ प्रीपेड प्लान पेश किए थे। जियो ने प्लान पेश करने के बाद दावा किया था कि नए प्लान 300 प्रतिशत अतिरिक्त फायदा मिलेगा। लेकिन, कीमत 40 फीसद ज्यादा हो गई थी।

अगर आप Reliance Jio के ग्राहक हैं और आपके पास एक्टिव प्लान नहीं है तो आप जियो के पुराने प्रीपेड पैक के रीचार्ज करा सकते हैं। Jio का पुराना प्लान पाने के लिए आपको अपने जियो अकाउंट पर लॉग इन करना होगा। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber ने पेश किए नए डाटा वाउचर, सिर्फ 101 रुपए में मिलेगा 20GB एडिशनल डाटा
ऐसे करें पुराने प्लान से रिचार्ज

-सबसे पहले आपको Jio.Com पर जाकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपके जियो नंबर वाले टेक्स्ट बॉक्स के बराबर में सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करना होगा।

-इसके बाद वेबसाइट पर राइट की ओर टैरिफ प्रोटेक्शन ऑप्शन आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके पुराना प्रीपेड प्लान की लिस्ट आ जाएगी। यहां से आप अपनी पसंद के पुराने प्लान का चुनकर कर बाय बटन पर क्लिक कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: TRAI के इस फैसले से Jio को लगा झटका, एयरटेल और वोडाफोन को अभी भी राहत

गौरतलब है कि टैरिफ प्रोटेक्शन विकल्प सिर्फ उन ग्राहकों के लिए है जिनके जियो नंबर कोई भी प्लान एनक्टिव नहीं होना चाहिए। यह सुविधा ट्राई के टैरिफ प्रोटेक्शन कंपलायंस के कारण संभव है। इसके तहत, टेलीकॉम कंपनी को कम से कम 6 महीने के लिए टैरिफ प्लान को उपलब्ध रखना है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here