Jio 4जी डाउनलोड स्पीड में फिर रहा अव्वल, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा मार्च माह के लिए जारी ताजा आंकड़ो के मुताबिक औसत 4G डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो ने फिर बाजी मार ली है। मार्च महीने में Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 22.2 एमबीपीएएस दर्ज की गई, जो फरवरी महीने की 20.9 एमबीपीएस स्पीड से कहीं ज्यादा है।
औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी कंपनी एयरटेल को दोगुने से भी ज्यादा अंतर से मात दी है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड फरवरी की 9.4 एमबीपीएस से गिरकर मार्च में 9.3 एमबीपीएस हो गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड कम दर्ज की गई है। हालांकि, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के कारोबार का विलय हो गया है और वे अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं। पर ट्राई ने दोनों नेटवर्क की डाउनलोड, अपलोड स्पीड को अलग अलग दिखाया है।
वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड फरवरी में के 6.8 एमबीपीएस थी। जो मामूली सुधार के साथ मार्च में 7.0 एमबीपीएस हो गई है। उधर एयरटेल की तरह आइडिया की 4जी डाउनलोड स्पीड में भी गिरावट दर्ज की गई है। फरवरी की 5.7 एमबीपीएस स्पीड के मुकाबले मार्च में यह गिरकर 5.6 एमबीपीएस हो गई। इसे भी पढ़ें: IPL के लिए जियो लाया Cricket Data Pack, 251 रुपये में मिलेगा 51 दिनों के लिए 102जीबी डाटा
मार्च में वोडाफोन ने एक बार फिर औसत 4जी अपलोड स्पीड में नंबर एक का ताज बरकरार रखा। पिछले महीने ही उसने आइडिया को नंबर दो पर धकेल कर नंबर एक का ताज हासिल किया था। वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड मार्च महीने में 6.0 एमबीपीएस दर्ज की गई। पिछले महीने भी वोडाफोन की अपलोड स्पीड 6.0 एमबीपीएस ही थी। इसे भी पढ़ें: जियो को टक्कर देने एयरटेल लाया 248 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, 1.4जीबी डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
मार्च में आइडिया और एयरटेल नेटवर्क की औसतन 4जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट देखी गई। आइडिया की 4जी अपलोड स्पीड 5.5 एमबीपीएस और एयरटेल की 3.6 एमबीपीएस रही। औसत 4जी डाउलोड स्पीड की तरह जियो ने औसत 4जी अपलोड स्पीड में भी सुधार किया। मार्च महीने में जियो की 4जी अपलोड स्पीड 4.6 एमबीपीएस दर्ज की गई जो इससे पिछले महीने 4.5 एमबीपीएस थी।
बता दें कि ट्राई द्वारा औसत स्पीड की तुलना आंकड़ों के आधार पर की जाती है। यह आंकड़े वास्तविक समय के आधार पर ट्राई के माईस्पीड एप्लिकेशन की मदद से एकत्र किये जाते हैं।