
Airtel Vs Jio 1GB Daily Data Recharge: अगर आप भी डेली सोशल मीडिया ब्राउज करने के साथ ही चैट ज्यादा करना पसंद है तो आपके लिए सिर्फ Daily 1GB Data Recharge बेस्ट है। वहीं, इस समय मोबाइल फोन के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट का एक गीगाबाइट काफी किफायती कीमत में भी आता है। डाटा के अलावा, ये प्लान मुफ्त वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का लाभ भी प्रदान करते हैं। Airtel-Jio 5G Launch से पहले हमने आगे आपको इस आर्टिकल में Jio Recharge और Airtel Recharge के सभी 1GB डेली डाटा प्लान की तुलना कर यह दिखाने की कोशिश करेंगे कि Jio 1GB Plan और Airtel 1GB Plan में किसका रिचार्ज बेस्ट है। आइए जानते हैं।
Airtel Vs Jio 1GB Data Recharge
- Jio Rs 149 vs Airtel Rs 209 plan
- Jio Rs 179 vs Airtel Rs 239 plan
- Jio Rs 209 vs Airtel Rs 265 plan
Jio Rs 149 vs Airtel Rs 209 plan: वैधता और बेनिफिट्स
Jio का 1GB डेली डाटा रिचार्ज प्लान 149 रुपये से शुरू होता है। इस पैक के साथ, आपको 20 दिनों की वैधता मिलती है, जिसका अर्थ है कि यह कुल 20GB डाटा इस्तेमाल के लिए आपको मिलेगा। FUP के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है। वहीं, इस 149 रुपये के रिचार्ज के अन्य लाभों में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस और Jio ऐप्स- Jio TV, Jio Cinema, Jio Cloud, और Jio Security की मुफ्त सदस्यता शामिल है। इसे भी पढ़ें: Jio 2999 vs BSNL 2022 Plan, किस कंपनी का प्लान है बेहतर और कौन दे रही है ज्यादा फायदा ?
दूसरी ओर, एयरटेल का 1GB प्रतिदिन के रिचार्ज प्लान की कीमत 209 रुपये से शुरू होती है। यह 21 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसका अर्थ है कि आपको कुल 21GB डाटा मिलता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद डाटा की गति 64kbps तक कम हो जाती है। इस पैक के साथ, आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, फ्री हेलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं, जिसके बाद आपको लोकल के लिए 1 रुपये और प्रति एसएमएस एसटीडी के लिए 1.5 रुपये देने होंगे।
Jio Rs 179 vs Airtel Rs 239 plan: वैधता और बेनिफिट्स
Jio के 179 रुपये के रिचार्ज पैक में 24 दिनों की वैधता और डेली 1GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है। दैनिक डेटा समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 64kbps तक हो जाती है। इसका मतलब इस 179 रुपये के प्लान के साथ कुल 24GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और Jio ऐप्स- Jio TV, Jio Cinema, Jio Cloud, और Jio Security की मुफ्त सदस्यता मिलती है।
वहीं, एयरटेल का 239 रुपये का रिचार्ज प्लान भी 24 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस पैक के साथ, आपको 1GB डेली डाटा मिलता है – इस सीमा के बाद – स्पीड कम होकर 64kbps हो जाती है। डाटा के अलावा, यह प्लान मुफ्त वॉयस कॉल, मुफ्त हैलो ट्यून्स, एक मुफ्त Wynk संगीत सदस्यता और मुफ्त 100 एसएमएस लाभ के साथ आता है। वहीं, प्लान में मुफ्त 100 डेली एसएमएस सीमा के बाद एसएमएस के लिए शुल्क स्थानीय के लिए 1 रुपये और एसटीडी प्रति एसएमएस के लिए 1.5 रुपये लिया जाएगा।
Jio Rs 209 vs Airtel Rs 265 plan: वैधता और बेनिफिट्स
Jio के पास 209 रुपये का भी एक प्लान है जो डेली 1जीबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैधता से लैस है। इस प्लान में कुल 28जीबी डाटा मिलता है। वहीं, इस रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, मुफ्त 100 एसएमएस / दिन, और Jio ऐप्स-Jio TV, Jio Cinema, Jio Cloud, और Jio Security की मुफ्त सदस्यता भी मिलती है। इसे भी पढ़ें: Airtel 5G Launch से पहले ग्राहकों की हुई मौज, 60 दिन के साथ 90 दिन चलने वाला Recharge हुआ लॉन्च
इसके अलावा एयरटेल के पास भी 28 दिनों की वैधता और 1GB डेली डाटा वाला प्लान है, जिसकी कीमत 265 रुपये है। इस पैक के साथ, आपको कुल 28GB डाटा मिलता है। वहीं, FUP के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, फ्री हैलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन और डेली 100 मुफ्त एसएमएस का लाभ भी मिलता है। वहीं, रिचार्ज में 100 एसएमएस की सीमा पूरी होने के बाद स्थानीय एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
निष्कर्ष: ये Airtel और Reliance Jio के 1GB डेली डाटा प्लान थे। इनमें से एक जैसे डाटा, लाभ और वैधता वाले एयरटेल रिचार्ज की तुलना में Jio की लागत कम है। इसलिए जियो कम कीमत में डेली 1GB डाटा वाले बेस्ट प्लान पेश करता है।






















