
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने कुछ समय पहले ही 100 रुपए के अंदर अपना नया प्लान पेश किया था। इस प्लान का प्राइस 75 रुपए है। इस प्लान में कंपनी की ओर से यूजर्स को डाटा, कॉलिंग, के अलावा कई अन्य बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, इस प्लान की टक्कर में पहले से जियो के पास 75 रुपए वाला ही प्लान मौजूद है। दोनों प्लान एक ही कीमत में आते हैं, जिसके बाद दोनों ही प्लान में तुलना होना निश्चित है। दरअसल, दोनों में से किसके प्लान में ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं इसी बात की चर्चा हम आज अपने इस आर्टिकल में करने वाले हैं।
Jio vs BSNL
अब देखना यह है कि दोनों में से किसका प्लान ज्यादा बेनिफिट देता है। चलिए जानते हैं कि Jio और BSNL अपने 75 रुपये के प्लान में क्या ऑफर कर रहे हैं। बिना देर करे चलिए इन दोनों प्लान में मिलने वाले सभी लाभ के बारे में जानते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
BSNL का 75 रुपए वाला प्लान
- BSNL का 75 रुपए वाला रिचार्ज एक स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) है।
- इस प्लान में यूजर्स को 60 दिनों की वैधता मिलती है।
- इसके अलावा इस प्लान में 2GB फ्री डाटा दिया जाता है।
- इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री कॉलिंग के लाभ के साथ 60 दिन के लिए फ्री BSNL डिफॉल्ट ट्यून मिलेगी।
- फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब चार्ज देना होगा।

Jio का 75 रुपए वाला प्लान
- सबसे पहले आपको बता दें कि यह एक JioPhone प्लान है यानी यह हर यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है।
- इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।
- इसमें कुल 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है।
- प्रतिदिन 0.1 जीबी डाटा + 200 एमबी डाटा दिया जा रहा है।
- इसके साथ ही 50 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।
- इसके साथ बाय वन गेट वन का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।



















