आ गया जियो फोन 2, अब इसका नहीं कोई तोड़

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/07/JioPhone-2-1.jpg

जियो ने पिछले साल जब अपना पहला 4जी फीचर फोन ‘जियोफोन’ निकाला था तो यह हाथोंहाथ बिका था। जियोफोन की डिमांड पूरे देश में इतनी ज्यादा थी कि इस फोन को बेचने वाली हर दुकान पर लाईनें लगती थी। जियोफोन का स्टॉक बाजार में आते ही खत्म हो जाता था। हालांकि ​​जियोफोन में व्हाट्सऐप व यूट्यूब जैसी ऐप्लीकेशन्स न होने की वजह से कई लोगों ने शिकायतें भी की थी। लेकिन जियो कहां अपने यूजर्स को किसी परेशानी का सामना करने देती है। अपने फैन्स के लिए ​मुकेश अंबानी की कंपनी अब जियोफोन 2 लेकर आ गई है। जियोफोन 2 न सिर्फ लुक और डिजाईन में एडवांस हो गया है ​बल्कि साथ ही इसमें अनेंको ऐसे फीचर अपडेट हुए है जो किसी भी मोबाईल फोन की कमी खलने नहीं देंगे।

जियो फोन 2

2.4-इंच क्यूवीजीए स्क्रीन

क्वार्टी कीपैड

रैम- 512 एमबी

स्टोरेज – 4जीबी (128जीबी एक्सपेंडेबल)

सेल्फी कैमरा – वीजीए फ्रंट कैमरा

रियर कैमरा – 2 मेगापिक्सल

बैटरी – 2,000एमएएच

4जी एलटीई

वोएलटीई + वोवाईफाई

डुअल सिम

काईओएस आॅपरेटिंग सिस्टम

एफएम रेडियो

जीपीएस

एनएफसी

वाईफाई

लाउड मोनो स्पीकर

कीमत : 2,999 रुपये

उपलब्धता : 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस