
Vivo अपना सब-ब्रांड बना रही है जिसे ‘जोवी’ नाम के साथ लाया जाएगा! यह खबर साल 2024 से ही सुनने में आ रही है। लेकिन अब इस अफवाह को कंपनी ने हकिकत में बदल दिया है। जोवी फोन मार्केट में आ गए हैं और Jovi V50 और Jovi V50 Lite को ब्राजील में पेश कर दिया गया है। गौरतलब है कि ये दोनों मोबाइल भारतीय बाजार में मौजूद Vivo V50 और V50 Lite के ही रिब्रांडिड वर्ज़न हैं जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Jovi V50 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.77″ Quad Curved AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 12GB Expandable RAM
- 50MP+50MP Back Camera
- 50MP Selfie Camera
- 6,000mAh Battery
- 90W FlashCharge
डिस्प्ले
जोवी वी50 5जी फोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह अल्ट्रा स्लीम क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 4500निट्स ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।
परफॉर्मेंस
Jovi V50 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7 जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्राजील में यह फोन 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 12जीबी एक्सपेंडेबल रैम भी मिलती है।
कैमरा
जोवी वी50 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर व 119° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए जोवी वी50 5जी फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं साथ ही इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।
Jovi V50 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.77″ 120Hz OLED Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 12GB Expandable RAM
- 50MP Dual Back Camera
- 32MP Selfie Camera
- 6,500mAh Battery
- 90W FlashCharge
डिस्प्ले : जोवी वी50 लाइट 5जी फोन को 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल में फ्लैट स्क्रीन दी है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1800निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस 5जी फोन मॉडल में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मौजूद है।
परफॉर्मेंस : Jovi V50 Lite 5G फोन को भी एंड्रॉयड 15 आधारित फनटच 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्राजील में यह स्मार्टफोन वचुर्अल रैम से लैस 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नए जोवी वी50 लाइट 5जी फोन में भी डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर मौजूद है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Jovi V50 Lite 5जी फोन को वी50 5जी मॉडल की तुलना में अधिक तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी के साथ लाया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Jovi V50 और V50 Lite के फीचर्स
- जोवी वी50 5जी फोन को कंपनी ने IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है।
- जोवी वी50 लाइट 5जी फोन में केवल IP65 रेटिंग दी गई है।
- ये दोनों फोन 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 सपोर्ट करते हैं।
- Jovi V50 और V50 Lite में USB 2.0 के साथ ही OTG का सपोर्ट भी दिया गया है।
- दोनों मोबाइल्स के रियर कैमरा मॉड्यूल में Aura LED flash लाइट भी लगाई गई है।
- जोवी वी50 और वी50 लाइट दोनों फोंस में 1.5K रेजोल्यूशन पर विजुअल आउटपुट मिलता है।











