केरल में नए साल से बंद हो जाएगा Jio का इंटरनेट, जानें इस खबर की सच्चाई

कृषि क़ानूनों के विरोध में कुछ दिन पहले से पंजाब से एक खबर सामने आई थी, जिसके अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने जियो के मोबाइल टावरों को निशाना बनाया था। वहीं, इस बीच व्हाट्सएप पर भी एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसके अनुसार केरल में सरकार जियो नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर अपना खुद का केरला फाइबर नेट पेश कर रही है। लेकिन, इस खबर की सच्चाई कुछ और ही है। आइए आगे आपको बताते हैं आखिर क्या सच में केरल में जियो नेटवर्क पूरी तरह से बंद होने वाला है।
मैसेज में क्या लिखा है
व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर जो मैसेज वायरल हो रहा है उस मैसेज में लिखा है कि ‘मोदी और अंबानी को कम्युनिस्ट केरल सरकार का मुंहतोड़ जवाब! नए साल से केरल पूरी जियो की इंटरनेट सेवा बंद कर अपना खुद का नेवर्क, केरला फाइबर नेट लाने वाली है और वह भी आधी कीमत पर’
मैसेज की सच्चाई
दरअसल, यह एक फेक मैसेज है। केरल सरकार की ओर से ऑफिशियल तौर पर ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर आप ध्यान दें तो इस मैसेज में कहीं भी कोई सरकार दस्तावेज़ नहीं है। इसलिए यह साफ है कि इस मैसेज से कोई आपको फेक इंफोर्मेशन दे रहा है। इस प्रकार के फेक मैसेज को आगे भेजने से पहले ध्यनान देना जरुरी है। इसे भी पढ़ें: 2021 में Whatsapp पर आएंगे ये धमाकेदार फीचर्स, बदल जाएगा चैट करने का अंदाज
इन प्वाइंट्स की मदद से समझें मैसेज है फेक
-सुनिश्चित करें कि आपकी जानकारी किसी विश्वसनीय स्रोत से आ रही है।
-आधिकारिक वेबसाइट के पर जाकर जानकारी के बारे में पढ़ें।
-मैसेज की सत्यता की पुष्टि किए बिना किसी भी संदेश के साथ भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।
-ULRs https: // का अर्थ है कि साइट एन्क्रिप्टेड है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह सुरक्षित है। Https://jionewoffer.online इसका एक प्रमुख उदाहरण है। यह अभी भी एक फ़िशिंग लिंक हो सकता है जिसे खोलने से पहले पहले सत्यापित किया जाना चाहिए।
-अज्ञात नंबर से आए हुए ईमेल और एसएमएस के URL लिंक पर क्लिक न करें। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर से की अनलिमिटेड काॅलिंग फ्री, सभी नेटवर्क पर होगी मुफ्त में बात
बता दें कि इस साल 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले से ऐलान किया था कि अगले 1000 दिनों में देश के सभी 6 लाख गावों को ऑप्टिकल फाइबर के जरिए फास्ट इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इससे इंटरनेट अच्छी स्पीड पर मिलेगा। साथ ही अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने पर गांवो में भी ई-कॉमर्स, ई- शिक्षा और कॉल सेंटर जैसी सुविधाएं शुरू हो जाएगी।