
मोटोरोला इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद उन मोबाइल कंपनियों में से एक है जो अपने मोबाइल फोंस में सबसे ज्यादा 5जी बैंड्स देती है। कुछ अन्य ब्रांड कहने को तो 5G Mobile लेकर आते हैं लेकिन उनकी 5जी कैपेबिलिटी काफी सीमित होती है। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला 5जी फोंस में औसतन अधिक 5जी बैंड सपोर्ट देखने को मिलता है। जो लोग नया 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए हमने मार्केट में मौजूद लेटेस्ट और बेस्ट Motorola 5G Phone की लिस्ट बनाई है जिसे आगे पढ़ा जा सकता है।
Motorola 5G Phone
- Moto G84 5G
- Moto G54 5G
- Moto G73 5G
- Motorola Edge 40
- Motorola Edge 40 Neo
Moto G84 5G
मोटो जी84 5जी प्राइस
मोटो जी84 5जी फोन को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस दाम में फोन का 12जीबी रैम मॉडल मिलता है जिसके साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Marshmallow Blue, Midnight Blue और Viva Magenta कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
मोटो जी84 5जी बैंड्स
MOTO G84 5G फोन में 14 5G Bands दिए गए हैं जिनमें n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77, n77 HPUE, n78 और n78 HPUE शामिल हैं। ये सभी 5जी बैंड्स रिलायंस जियो तथा एयरटेल नेटवर्क पर बखूबी काम करते हैं।
मोटो जी84 5जी स्पेसिफिकेशन्स
Moto G84 5G फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस 6.55 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो पीओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में एड्रेनो 619 जीपीयू मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर अल्ट्रा पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल मैक्रो + डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट टर्बो चार्ज के साथ 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसमें IP54 रेटिंग, Dolby Atmos Stereo speaker, 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, NFC, 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 मिलता है।
Moto G54 5G
मोटो जी54 5जी प्राइस
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका रेट 18,999 रुपये है। मोटो जी54 5जी को Mint Green, Midnight Blue और Pearl Blue कलर में खरीदा जा सकता है।
मोटो जी54 5जी बैंड्स
Moto G54 5G फोन को n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77 और n78 जैसे 14 5G Bands से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। इनमें SA तथा NSA दोनों शामिल हैं जो इंडिया टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा दी जा रही 5जी सर्विस पर अच्छे से काम कर सकते हैं।
मोटो जी54 5जी स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 7020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी बीएक्सएम-8-256 जीपीयू मौजूद है।
फोन बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओआईएस फीचर्स से लैस है तथा क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का मैक्रो + डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटो जी54 5जी फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस पावरफुल बैटरी के साथ ही फोन में 33W Turbo charging टेक्नोलॉजी भी दी गई है। फोन में FM Radio IP52 रेटिंग, NFC, 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 जैसे विकल्प मिलते हैं।
Moto G73 5G
मोटो जी73 5जी प्राइस
यह मोटो फोन भारतीय बाजार में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया किया गया है जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मोटो जी73 5जी स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये है। इस मोबाइल को Midnight Blue और Lucent White कलर में खरीदा जा सकता है।
मोटो जी73 5जी बैंड्स
Moto G73 5G फोन 12 5G Bands सपोर्ट करता है जिनमें n1, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 शामिल हैं। इन बैंड्स पर रिलायंस जिओ तथा एयरटेल की 5जी सेवाओं को बिना रूकावट लाभ उठाया जा सकता है।
मोटो जी73 5जी स्पेसिफिकेशन्स
Moto G73 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एफएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 930 आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है तथा एंडरॉयड 13 ओएस पर कार्य करता है। इसमें 5जी एसए/एनएसए, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर तथा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। इसी तरह सेेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन IP52 रेटिंग से भी लैस है।
Motorola Edge 40 5G
मोटोरोजा ऐज 40 5जी प्राइस
मोटोरोला ऐज 40 स्मार्टफोन इंडिया में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस फोन में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Motorola Edge 40 की कीमत 29,999 रुपये है तथा इस फोन को Reseda Green, Jet Black और Coronet Blue कलर में परचेज कर सकते हैं।
मोटोरोजा ऐज 40 5जी बैंड्स
इस मोटोरोला स्मार्टफोन में n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77 और n78 जैसे 14 5G Bands दिए गए हैं। साथ ही मुश्किल वक्त या आपातकाल के समय में यह मोबाइल 4G, 3G और 2G नेटवर्क पर भी आसानी से काम कर सकता है।
मोटोरोजा ऐज 40 5जी स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। यह ओएलईडी पैनल पर बनी है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1200निट्स ब्राइटनेस तथा एचडीआर10+ जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट पर चलता है। मोबाइल 2 साल की ओएस तथा 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो ऐज़ 40 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 1/1.5-इंच सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल मैक्रो विज़न अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,400एमएएच बैटरी दी गई है जो 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
Motorola Edge 40 Neo 5G
मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी प्राइस
मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी फोन को भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 23,999 रुपये है। इसी तरह फोन का बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका रेट 25,999 रुपये है।
मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी बैंड्स
Motorola Edge 40 Neo 5G स्मार्टफोन 14 बैंड्स सपोर्ट करता है। इसमें n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77, n77 HPUE, n78 और n78 HPUE मिलते हैं। मोटोरोला स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड एक साथ लगाए जा सकते हैं तथा दोनों पर ही 5जी व 4जी को आसानी से चलाया जा सकता है।
मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge 40 Neo 5G फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस 6.55 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो 2 साल की ओएस अपडेट के साथ आता है। वहीं प्रोसेसिंग के मीडियाटेक डिमेनसिटी 7030 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ माली-जी610 जीपीयू मौजूद है।
इस फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर + एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। Motorola Edge 40 Neo 5G फोन को 5,000एमएएच से लैस का बाजार में उतारा गया है जिसके 66वॉट टर्बोचार्ज सपोर्ट भी मौजूद है। यह IP68 रेटिड फोन है जिसमें Dolby Atmos Dual stereo speakers तथा 6GHz Wi-Fi भी मिलता है।


























