Lava 5G Mobile 15,000 रुपये से कम में (2025), देखें प्राइस और फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/lava-5g-mobile-under-15000.jpg

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में लावा (Lava) एक ऐसा नाम है, जिसने कम बजट में बेहतरीन 5G स्मार्टफोन पेश कर लोगों का ध्यान खींचा है। अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत में स्टाइलिश और 5G कनेक्टिविटी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो लावा के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन जैसे फीचर्स शामिल हैं। खास बात यह है कि इनकी प्राइस पॉकेट-फ्रेंडली है और ये फ्लिपकार्ट व अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं 15000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले Lava 5G स्मार्टफोन्स के फीचर और कीमतः

लावा 5G मोबाइल प्राइस लिस्ट (2025)

लावा 5जी फोन कीमत
Lava Bold 5G ₹13,999 (8GB+128GB)
Lava Blaze X 5G ₹14,900 (4GB+128GB)
Lava Blaze AMOLED 2 5G ₹13,499 (6GB+128GB)
Lava Storm Play 5G ₹10,498 (6GB+128GB)
Lava Blaze Dragon 5G ₹10,999 (6GB+128GB)

 * यह प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है। इसकी कीमत घट और बढ़ सकती है। 

Lava Bold 5G

लावा बोल्ड 5जी के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये है। इसमें 6.67-इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 64MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग है। MediaTek Dimensity 6300 और Android 14 के साथ IP64 रेटिंग इसे आकर्षक बनाती है।

स्पेसिफिकेशन

Lava Blaze X 5G

लावा ब्लेज X 5G भी 15 हजार रुपये से कम की रेंज में आने वाला फोन है। फोन के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,900 रुपये है। यह 6.67-इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 64MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 और Android 14 के साथ 5G सपोर्ट है।

स्पेसिफिकेशन

Lava Blaze AMOLED 2 5G

लावा ब्लेज एमोलेड 2 के 6GB+128GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर 13,499 रुपये है। इसमें 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग है। साथ ही, यह फोन MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर और Android 15 के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन

Lava Storm Play

लावा स्टॉर्म प्ले के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर 10,498 रुपये है। इसमें 6.75-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग दी गई है। यह फोन MediaTek प्रोसेसर और Android 15 के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन

Lava Blaze Dragon

लावा ब्लेज ड्रैगन के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत अमेजन पर 10,999 रुपये है। फोन में 6.74-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग है। यह Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और Android 15 के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन