दो डिस्प्ले वाले फोन LAVA Blaze Duo 3 की फुल स्पेसिफिकेशन्स पढ़ें यहां, होने वाला है इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने बीते दिनों ही बता दिया था कि वह भारत में अपना नया स्मार्टफोन LAVA Blaze Duo 3 लेकर आ रही है। यह दो स्क्रीन वाला फोन है जिसके बैक पैनल पर भी छोटी की सेकेंडरी डिस्प्ले लगाई गई है। वहीं अब शॉपिंग साइट अमेजन पर लावा ब्लेज़ डुओ 3 का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है जहां मोबाइल की फोटो, डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की खुलासा कर दिया है। LAVA Blaze Duo 3 की सभी डिटेल्स सामने आ गई है और अब सिर्फ लॉन्च डेट और प्राइस अनाउंस होना बाकी है।

LAVA Blaze Duo 3 की सबसे बड़ी खूबी इसका डुअल डिस्प्ले डिजाइन है। इस मोबाइल में 6.67-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह AMOLED पैनल बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह लावा मोबाइल की मेन डिस्प्ले है जिसपर यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी प्राप्त होगा।

स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 1.6-इंच की AMOLED स्क्रीन लगाई गई है। यह लावा ब्लेज़ डुओ 3 की सेकेंडरी स्क्रीन है जो कैमरा सेटअप के साथ ही फिट की गई है। इस रियर डिस्प्ले के चलते फोन के बैक पैनल से भी सेल्फी खींची जा सकती है जो फोटो को बेहतरीन क्वालिटी प्रदान करेगी। इस सेकेंडरी स्क्रीन पर नोटिफिकेशन्स, टाइम, म्यूजिक, कॉलिंग और कई तरह के विजेट्स ऑपरेट किया जा सकते हैं। कंपनी ने इसे ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले बनाया है।

कंपनी ने बता दिया है कि LAVA Blaze Duo 3 को MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर सीपीयू है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और 2.6GHz तक की क्लॉक वाले Cortex-A78 कोर शामिल हैं। बताते चलें कि ब्लेज़ डुओ 3 से पहले वाले वर्जन Lava Blaze Duo को मीडियाटेक के ही Dimensity 7025 प्रोसेसर पर लाया गया था।

लावा ब्लेज़ डुओ 3 5जी फोन को कंपनी 6GB RAM पर लॉन्च करेगी जिसमें ​वचुर्अल रैम का सपोर्ट भी शामिल रहेगा। यह एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत दे सकेगी। वहीं फोन को इंडिया में 128जीबी तक की स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन में LPDDR5 RAM + UFS 3.1 storage का इस्तेमाल किया गया है जो स्मूथ मल्टीटास्किंग में मदद करेगी।

फोटोग्राफी के लिए LAVA Blaze Duo 3 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन Sony IMX752 सेंसर दिया गया है। रियर स्क्रीन के चलते इसी कैमरा से लोग सेल्फी भी खींच सकेंगे। यह कैमरा 2K video रिकॉर्डिंग कर सकता है। यानी लावा ब्लेज डुओ 3 में सेल्फी और फ्रंट वीडियो भी इसी क्वालिटी में मिल जाएगी। यह instagram reels बनाने में भी सही काम आ जाएगा।

Lava Blaze Duo 3 की थिकनेस 7.55mm बताई गई है और फोन का वजन 181 ग्राम है। इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.2 के साथ ही IR Blaster भी दिया गया है जिसके चलते फोन टीवी रिमोट का काम करेगा। यह नया लावा मोबाइल IP64 सर्टिफाइड है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करेगा। वहीं यूजर्स को इसमें स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे।

पावर बैकअप के लिए लावा ब्जेज़ डुओ 3 को कंपनी ने 5000mAh Battery से लैस किया है। आजकल बड़ी बैटरी वाले फोंस का चलन है, ऐसे में यह कुछ कम लग सकती है। वहीं फोन फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 33W का सपोर्ट दिया गया है। जैसा कि हमने पहले ही बताया लावा ब्लेज़ डुओ 3 का प्राइस और लॉन्च डेट के लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा। वैसे बता दें कि ग्राहक इसे Imperial Gold और Moonlight Black कलर में खरीद सकेंगे।

अमेजन पर LAVA Blaze Duo 3 की फुल डिटेल देखने के लिए (यहां क्लिक) करें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here