
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपनी बोल्ड सीरीज के तहत नया 5G स्मार्टफोन Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया है और फोन की मोटाई करीब 7.55mm है। डिवाइस में बैक पैनल पर हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जबकि फ्रंट में पंच-होल डिजाइन है। यह स्मार्टफोन Feather White और Midnight Black जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Bold 2 5G में 6.67 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे कंपनी के अनुसार तेज परफॉरमेंस और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Lava Bold 2 5G फोन के बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Sony सेंसर शामिल है। इसके साथ एक अतिरिक्त सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्टोरेज के मामले में Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन 6GB RAM के साथ आता है, जिसमें 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है, यानी ग्राहक कुल मिलाकर 12GB तक RAM का अनुभव पा सकते हैं। इसके साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Bold 2 5G Android 15 पर आधारित क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इसमें अनावश्यक ऐप्स या विज्ञापन नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। Lava इस डिवाइस के साथ फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है।
कीमत की बात करें तो Lava Bold 2 5G को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन की सेल आने वाले 19 मार्च से Amazon पर शुरू होगी।

यदि आप भी सस्ते 5G स्मार्टफोन की तलाश में है तो Lava Bold 2 5G मोबाइल अच्छा विकल्प बन सकता है इसका दमदार चिपसेट, कैमरा और अच्छा डिस्प्ले आपको निराश नहीं करेगा। आप इसे चुन सकते हैं। वहीं, अगर इसके विकल्प चाहें तो iQOO Z10 Lite, realme P4x और Tecno Spark Go 5G भी खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










