
Lava ने अपनी N-सीरीज को विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में Lava Bold N2 Pro 4G के लॉन्च अनाउंसमेंट के बाद कंपनी ने एक और नए स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite को टीज किया है। यह डिवाइस Lava Bold N2 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। जिसे भारतीय बाजार के लिए पेश किया जाएगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर में फिलहाल सिर्फ इस बात की पुष्टि हुई है कि Lava Bold N2 Lite जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स या लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। टीजर पोस्टर में फोन को ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, लेकिन डिजाइन या अन्य डिटेल्स सामने आई है।
Built to stand out. Coming soon.#Lava #BeFearlessBeBold #Bold #ComingSoon pic.twitter.com/LENxB33sWd
— Lava Mobiles (@LavaMobile) March 30, 2026
यदि पूर्व में आए Lava Bold N1 Lite की बात करें तो इसे भारत में एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Lava Bold N2 Lite भी बजट कैटेगरी में ही आएगा। हालांकि देखना होगा कि कंपनी इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर को जारी रखती है या फिर अन्य N2 मॉडल्स की तरह Unisoc चिपसेट देती है।
पूर्व मॉडल Lava Bold N1 Lite फोन 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। इसमें 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया था। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। बैटरी के मामले में 5000mAh बैटरी दी गई है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Helio G99 प्रोसेसर मिलता है, जो एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Bold N1 Lite में 13MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 15 पर काम करता है।
ऊपर दिए गए स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए कहा जा सकता है कि Lava Bold N2 Lite भी इसी सेगमेंट में कुछ अपग्रेड्स के साथ एंट्री ले सकता है। चूंकि यह सिर्फ पहला टीजर है, इसलिए उम्मीद है आने वाले दिनों में कंपनी इसके बारे में और जानकारी प्रदान कर सकती है। यदि आप भी एक सस्ता स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो आगामी मॉडल के लिए रुक सकते हैं। हम आपको इससे जुड़े अपडेट आगे भी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









