सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro, 31 मार्च को इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा इंटरनेशनल ने पिछले महीने फरवरी में लो बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर लाया गया था। वहीं अब कंपनी इसी स्मार्टफोन का ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से जानकारी दे दी गई है कि Lava Bold N2 Pro 31 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा। बाजार में आने से पहले इस लावा स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है।

लावा बोल्ड एन2 प्रो इंडिया लॉन्च डेट 31 मार्च तय हुई है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग मोबाइल का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां लॉन्च डिटेल्स के साथ ही फोन की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी गई है। इस लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि Lava Bold N2 Pro की सेल Flipkart पर ही होगी। 31 मार्च की दोपहर 12 बजे बोल्ड एन2 प्रो 4जी फोन का प्राइस अनाउंस होगा।

Lava Bold N2 Pro 4G स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी फोन को Unisoc T7250 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह एंट्री लेवल प्रोसेसर है जो 12नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना है। यह मोबाइल सीपीयू 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ब्रांड की मानें तो यह मोबाइल 240000 AnTuTu Score हासिल कर चुका है।

Lava Bold N2 Pro 4G को 4GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। यह तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देगी। नया बोल्ड एन2 प्रो स्मार्टफोन को इंडिया में 128GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा। नया लावा स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर लाया जाएगा जिसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं मिलेंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी स्मार्टफोन को 6.67-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लाया जाएगा। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर बनी होगी। इस लो बजट स्मार्टफोन में यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। लावा ने बता दिया है कि नया मोबाइल Eclipse Grey और Aurora Gold में उपलब्ध कराया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 Pro 4G Smartphone ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद रहेगा। पावर बैकअप के लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी स्मार्टफोन 5,000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं स्मार्टफोन में IP54 रेटिंग भी मिलेगी।

Lava Bold N2 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

लावा बोल्ड एन2 7,499 रुपये का स्मार्टफोन है। इसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल Android 15 Go Edition और Unisoc SC9863A प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के​ लिए 5000mAh बैटरी लगाई गई है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। इस सस्ते स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here