Lava की UK में हो सकती है एंट्री! IMEI डेटाबेस पर स्पॉट हुआ Lava Agni 4N 5G

Lava ग्लोबल बाजार में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कंपनी जल्द ही यूनाइटेड किंगडम (UK) में फोन लॉन्च कर सकती है। यह इस देश में ब्रांड का पहला फोन बन सकता है। क्योंकि आगामी फोन Lava Agni 4N 5G सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है। जिससे लगता है कि इसे जल्द ही UK में लाया जा सकता है। आइए, आगे डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।
IMEI डेटाबेस पर दिखा Lava Agni 4N 5G
PassionateGeekz ने GSMA IMEI डेटाबेस पर Lava Agni 4N 5G (मॉडल नंबर: LXX525_UK) को स्पॉट किया है। यह लिस्टिंग इस बात का इशारा कर रही है कि Lava UK में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की शुरुआत Agni 4 सीरीज से कर सकता है। खास बात यह है कि भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च हुए Lava Agni 4 5G को UK में Lava Agni 4N 5G नाम से रीब्रांड करके लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा।
Lava Agni 4N 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक के मुताबिक, Lava Agni 4N 5G में वही फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जो भारतीय वैरियंट में दिए गए थे। इसमें 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है।
Lava Agni 4N 5G फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Lava Agni 4N 5G में 5,000mAh बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन Android 15 के लगभग स्टॉक इंटरफेस पर काम कर सकता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Gorilla Glass प्रोटेक्शन, कस्टमाइजेबल Action Button और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए VC Cooling System जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। बता दें कि UK में आने वाले फोन के आखिर में N से मतलब NFC के लिए हो सकता है।
Lava Agni 4 5G की भारत में कीमत
भारत में लॉन्च हुए Lava Agni 4 5G के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई थी। फिलहाल यह फोन 27,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। उम्मीद है UK वैरियंट की कीमत भी इसके आसपास या थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है।
बताते चलें कि Lava ब्रांड आने वाले समय में स्मार्टफोंस के साथ AI-पावर्ड इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स और वियरेबल्स भी UK में लॉन्च कर सकती है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।