
लार्ज स्क्रीन और कर्व्ड डिसप्ले जैसी तकनीकों से स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने के बाद टेक कंपनियां अब कुछ नया लाने की तैयारी में लगी हुई है। इन्हीं में से एक एलजी जल्द ही अपने यूजर्स के समक्ष पीओएलईडी अर्थात् प्लास्टिक ओएलईडी डिसप्ले से लैस स्मार्टफोन लाने वाली है, जो आम स्मार्टफोन्स की डिसप्ले के काफी अलग और एडवांस होगी।
4,000एमएएच बैटरी के साथ इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन
टेक कंपनी एलजी अपनी पोएलईडी डिसप्ले पर काम कर रही है और जल्द ही इससे लैस स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह डिसप्ले प्लास्टिक मैटेरियल पर बनी होगी जिससे फोन की स्क्रीन टूटने या स्क्रैच पड़ने जैसी समस्याओं के निजात मिलेगी।
एंडरॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार एलजी की पीओएलईडी डिसप्ले 1080पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ क्वॉडएचडी होगी। यह डिसप्ले कलर, ब्राईटनेस और कान्ट्रैस्ट की बेहतरीन क्वालिटी के साथ ही एचडीआर प्लेबैक सपोर्ट करने में सक्षम होगी। प्लास्टिक होने के चलते यह डिसप्ले अन्य ग्लास डिसप्ले से काफी पतली होगी जिससे स्मार्टफोन का साईज़ की स्लिक होगा।
डुअल रियर कैमरे और शाओमी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस पर लॉन्च हुआ शाओमी 5एक्स
रिपोर्ट के अनुसार एलजी को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक 120 मिलियन तक पीओएलईडी डिसप्ले डिमांड में आ सकती है तथा कंपनी का लक्ष्य 2020 तक तकरीबन 370 मिलियन डिस्पले को बाजार में उतारना है।





















