4,000एमएएच बैटरी के साथ इंटेक्स ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन

Join Us icon

पिछले हफ्ते ही टेक कंपनी इंटेक्स ने अपनी एक्वा सीरीज़ में लॉयंस 3 स्मार्टफोन पेश किया था, जो एक कम बजट का सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन था। वहीं अपनी एक्वा सीरीज़ को और बढ़ाते हुए इंटेक्स ने आज एक्वा पावर 4 लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5,499 रुपये की कीमत पर आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

डुअल रियर कैमरे और शाओमी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस पर लॉन्च हुआ शाओमी 5एक्स

इंटेक्स एक्वा पावर 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी ने इस फोन को 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी ने इस फोन को 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया है, जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

नोकिया 2 को लेकर नया लीक आया सामने

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इंटेक्स का यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही 4,000एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है। गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में इस फोन को 5,499 रुपये की कीमत पर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।