Electric Two Wheeler मार्केट में LML की धमाकेदार एंट्री, बैटरी वाली स्कूटी, बाइक और साइकिल से उठाया पर्दा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/LML-Moonshot-11-and-Star-2.jpeg

LML Electric Scooter, Bike and Cycle: भारत के जानेमाने ऑटोमोबाइल ब्रांड एलएमएल ने अपनी 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री कर दी है। कंपनी ने अपनी एनिवर्सरी के मौके पर इंडियन मार्केट में तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कॉन्सेप्ट्स को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट कॉन्सेप्ट्स न केवल इनोवेटिव हैं बल्कि इनका भावनात्मक महत्व भी है क्योंकि इतने वर्षों से एलएमएल ब्रांड का देश के लाखों-करोड़ों लोगों से भावनात्मक रिश्ता रहा है। कंपनी द्वारा “Reimagining the Legend” थीम के तहत- स्टार (ई-स्कूटर), मूनशॉट (ई-हाइपरबाइक) और ओरियॉन (ई-बाइक) को पेश किया गया है। आइए आगे आपको इनके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

LML Electric Scooter Star

LML अपनी बैटरी वाली स्कूटी को ‘Star’ का नाम दिया है। हालांकि, इंडिया लॉन्च के समय Electric Scooter का नाम कुछ और हो सकता है। वहीं, इस new LML Star के कॉन्सेप्ट मॉडल का डिजाइन काफी शानदार दिखाई दे रहा है। इस e-scooter में एक डिसप्ले पैनल भी मिलता है जो कि कस्टम टेक्सट मैसेज को दिखाएगा। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंजीनियरिंग, अर्गोनॉमिक्स, गैजेटरी, आराम, सुरक्षा और राइड अनुभव का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

LML Electric Bike Moonshot

एलएमएल मूनशॉट एक ई-बाइक है जिसमें स्लिम और ऊंचा फ्यूल टैंक मिलता है जो कि एक डर्ट बाइक डिजाइन की याद दिलाता है। इसके अलावा इसमें एक लंबा सिंगल-पीस सैडल, ऊंची चोंच जैसा फेंडर और एक बेयर फ्रेम भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाइड्रोफॉर्म्ड 6061 अलॉय फ्रेम की वजह से इसका ढांचा हल्का हो जाता है। वहीं, इसमें शहर में राइड करते हुए आराम दिलाने के लिए टिल्टेड बटरफ्लाई हैंडलबार हैं।

साथ ही कंपनी ने इस ई-बाइक में हर मौसम में सुरक्षा के लिए आईपी67 बैटरी दी है। कंपनी का कहना है कि इसमें हैप्टिक फीडबैक की वजह से रिस्पांसिव व ज्यादा दिलचस्प राइड,इनबिल्ट जीपीएस, साथ में प्रीडिक्टिव रूट सेंसर और इंटेलीजेंट स्पेस पॉकेट्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि यह आपको कॉन्क्रीट के जंगल से इस तरह गुज़ारेगी कि जैसे आप किसी आसमानी रेंडियर पर बैठे हों, आपके रास्ते की हर बाधा से यह आपको तेज़ी से आगे बिना किसी परेशानी के ले जाएगी।

LML Electric Cycle Orion

एलएमएल ओरियन एक इलेक्ट्रिक साइकिल है जिसमें एक दिलचस्प डिजाइन देखने को मिलता है। ई-साइकिल में ऑनबोर्ड नेविगेशन के लिए एक इनबिल्ट जीपीएस सिस्टम के साथ हैप्टिक फीडबैक तकनीक मिलती है। यह ई-साइकिल शून्य से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को तुरंत पकड़ लेती है। इसके अलावा इसमें पोर्टेबल बैटरी मिलती है। वहीं, सर्ज/सिटी मोड्स बैटरी वाली साइकिल में मिलेंगे।

LML Electric Two Wheeler Price और Sale

गौरतलब है कि यह तीनों ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट हैं और कंपनी ने अभी इनके लॉन्च की जानकारी भी नहीं दी है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में मिड तक इन्हें इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि LML Star की कीमत Rs 1 lakh (ex-showroom) और Moonshot का प्राइस बी Rs 1 lakh व LML Orion को लगभग Rs 40,000 में लॉन्च किया जा सकता है।

नोट: हालांकि, अभी कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और साइकिल की रेंज, बैटरी पैक और दूसरे फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल यह कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट है इसलिए हमें इनके लॉन्च तक इन सब बातों को जानने के लिए इंतजार करना होगा।