
रिलयमी ‘सी’ सीरीज सस्ते स्मार्टफोंस के लिए पहचानी जाती है। कंपनी ने सितंबर, 2018 में Realme C1 लॉन्च के साथ इस सीरीज की शुरुआत की थी जो सिर्फ 6,999 रुपये में बेचा गया था। इन 7 सालों में इस सीरीज के प्राइस सेगमेंट में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है। सबसे महंगा रियलमी सी स्मार्टफोन मॉडल Realme C75 5G 13,999 रुपये का है। खबर आ रही है कि कंपनी अब ‘सी’ सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आ रही है और इसमें नया Realme C85 5G फोन लॉन्च किया जाएगा। जाहिर की बात है, यह भी 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा।
Realme C85 5G डिटेल्स (लीक)
रियलमी सी85 5जी फोन को IMEI database पर लिस्ट किया गया है। हमें इस लिस्टिंग की जानकारी पेशनेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। आईएमईआई डाटाबेस में इस अपकमिंग रियलमी फोन का मॉडल नंबर RMX5555 बताया गया है जिसके साथ मोबाइल का नाम Realme C85 भी कंफर्म हो गया है। गौरतलब है कि इस लिस्टिंग में फोन फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि कंपनी सी85 पर काम शुरू कर चुकी है और इसे आने वाले दिनों में मार्केट में उतार दिया जाएगा।
इंडिया में रियलमी सी सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन
बीते तीन महीनों में रियलमी ‘सी सीरीज’ के तीन स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हुए हैं। मई में realme C75 5G, जून में realme C73 5G और जुलाई में realme C71 भारतीय बाजार में लाया गया है। लेटेस्ट सी71 जहां 4जी फोन है वहीं सी73 और सी75 5जी सपोर्ट करता है। इन तीनों स्मार्टफोंस की कीमत क्रमश: 7,699 रुपये, 10,499 रुपये और 12,999 रुपये से शुरू होती है। सभी मोबाइल्स की डिटेल्ट आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme C75 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी75 5जी फोन को 4GB रैम के साथ 12,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 128GB मेमोरी मिलती है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और एंड्रॉयड 15 आधारित realme UI 6.0 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP Rear और 8MP Front Camera सपोर्ट करता है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। पावर बैकअप के लिए रियलमी सी75 5जी फोन बड़ी 6,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
realme C73 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी73 4GB RAM वाला 5G फोन है। इसे 64GB मेमोरी के साथ 10,499 रुपये और 128GB स्टोरेज के साथ 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल भी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ बाजार में लाया गया है जिसमें 12GB Dynamic RAM तकनीक भी मिलती है।

यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन है जो 15W फास्ट चार्जिग तकनीक के साथ 6,000mAh Battery सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का एआई कैमरा लगाया गया है। यह रियलमी फोन 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है।
realme C71 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी सी71 सीरीज का सबसे नया और सस्ता स्मार्टफोन है। यह 4जी मोबाइल है जिसकी कीमत 7,699 रुपये से शुरू होती है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। वहीं फोन के 6GB + 128GB का रेट 8,699 रुपये है। इस रियलमी फोन में UNISOC T7250 प्रोसेसर लगाया गया है और ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU मिलता है।

पावर बैकअप के लिए realme C71 स्मार्टफोन में तगड़ी 6,300एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 13MP डुअल रियर कैमरा और 5MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है। यह रियलमी फोन 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है।
See All Competitors















