Lenovo ने तोड़ी चुप्पी, लॉन्च किया कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Lenovo K13, कीमत है सिर्फ 7750 के करीब

Lenovo टेक कंपनी पिछले कुछ दिनों में अपने सब-ब्रांड Motorola के तहत तो कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है लेकिन लेनोवो ब्रांडिंग के साथ कोई नया मोबाइल नहीं लेकर आई है। लेकिन मार्केट की जरूरत को समझते हुए लेनोवो ने अब टेक मार्केट में अपने नाम से भी नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन Lenovo K13 नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसने रशियन मार्केट में एंट्री ली है। कंपनी ने अपने फोन को लो बजट सेंग्मेंट में उतारा है जो एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।
Lenovo K13 की स्पेसिफिकेशन्स
लेनोवो के13 को एंट्री लेवल डिवाईस के रूप में पेश किया गया है जो प्लॉस्टिक बॉडी पर बना है। इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जिसमें 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन तीन ओर से जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट मौजूद है। यह स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। लेनोवो के13 स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ बाजार में आया है जो डस्ट और स्प्लैश रीज़िस्टन्ट है।
Lenovo K13 एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो Go edition पर काम करता है। एंडरॉयड ‘गो’ होने के चलते यह फोन कम रैम व स्टोरेज में भी जहां स्मूथ प्रोसेसिंग करता है वहीं कम इंटरनेट की खपत करने वाली गूगल गो ऐप्स पर चलने में सक्षम है। प्रोसेसिंग के लिए इस लेनोवो स्मार्टफोन को UNISOC SC9863A से लैस किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी8322 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 8, Realme – Redmi को देगा टक्कर
फोटोग्राफी के लिए लेनोवो के13 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए लेनोवो के13 फोन 10वॉट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
Lenovo K13 का प्राइस
रशियन मार्केट में यह लेनोवो फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है। Lenovo K13 की कीमत RUB 7,777 है जो इंडियन करंसी अनुसार 7,750 रुपये के करीब है। रशियन मार्केट में इस डुअल सिम 4G फोन को ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।