
Motorola कंपनी मोबाइल मार्केट के लो बजट सेग्मेंट को एक बार फिर अपना हथियान बनाने की फिराक में नज़र आ रही है। 8,000 रुपये के बजट में मौजूद Realme, Redmi, Vivo और OPPO समेत Infinix व Tecno जैसे ब्रांड्स को चुनौती देने के लिए मोटोरोला कंपनी Moto G Play (2022) स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल्स ने बाजार में आने से पहले ही मोटो जी प्ले 2022 मॉडल की रेंडर ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी है जो कम कीमत वाले सस्ते प्राइस पर लॉन्च किया जाएगा।
Moto G Play (2022) लुक व डिजाइन
सबसे पहले फोन की लुक व डिजाईन की बात करें तो मोटो जी प्ले (2022) स्मार्टफोन पंच-होल स्टाईल वाली डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लेट स्क्रीन होगी जिसके तीन किनारे जो बेजल लेस रहेंगे लेकिन नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद रहेगा जो बॉडी ऐज़ से थोड़ा दूर प्लेस्ड होगा। उपरी ऐज पर स्पीकर फिट होगा
Moto G Play (2022) ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर मौजूद रहेगा। इस कैमरा सेटअप में तीनों लेंस वर्टिकल पॉजिशन में होंगे जिसके साईड में एलईडी लाईट व लेंस डिटेल लिखी रहेगी। रियर पैनल पर Motorola लोगो मौजूद रहेगा। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया जाएगा तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद रहेगा। इसी तरह लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तथा स्पीकर ग्रिल मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें: Realme 10 4G India Price हुआ लीक, देखें कितने रुपये में लॉन्च होगा यह नया रियलमी मोबाइल फोन
Moto G Play (2022) फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी प्ले (2022) के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड गो एडिशन पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट दिया जाएगा। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस मोटोरोला मोबाइल फोन में आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू मौजूद रहेगा। Moto G Play (2022) स्मार्टफोन 3 जीबी रैम पर लॉन्च होगा जो 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा।
Moto G Play (2022) के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस तथा 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर शामिल रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए मोटो जी प्ले (2022) में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जो 10वॉट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी।











