Lumio Vision TVs का टीजर ब्रांड ने किया शेयर, जल्द होने वाली है भारत में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/lumio-vision-smart-tvs-teased.jpg
Highlights

घरेलू उपभोक्ता टेक ब्रांड Lumio को Circuit House Technologies ने पूर्व Xiaomi और Flipkart कर्मचारियों द्वारा स्थापित किया है। इस नई कंपनी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि जल्द ही भारत में स्मार्ट टीवी लाइनअप लॉन्च करेगी। वहीं, आज Smart TV का पहला टीजर शेयर किया गया है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Lumio Vision Smart TVs इंडिया टीजर

बता दें कि Lumio ब्रांड भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स स्टार्टअप Circuit House Technologies के स्वामित्व में है। इस स्टार्टअप की स्थापना रघु रेड्डी ने की थी, जो पहले Xiaomi India के चीफ बिजनेस ऑफिसर रह चुके हैं। जबकि कैलाश शंकरनारायणन Flipkart में सीनियर डायरेक्टर के रूप में काम करते थे। रघु रेड्डी वर्तमान में Circuit House Technologies के सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं। इस कंपनी ने पिछले साल 4.3 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी।