सस्ते स्पीकर देख रहे लोगों के लिए Lyne Originals Jukebox Pro Series लॉन्च, कीमत 349 रुपये से शुरू

Lyne Originals ने भारत में नई Jukebox Pro Series के तहत चार नए वायरलेस स्पीकर लॉन्च किए हैं। इसमें Booster Series (Jukebox 17 Pro), Wave Series (Jukebox 16 Pro), Tony Series (Jukebox 15 Pro) और Masti Series (Jukebox 14 Pro) स्पीकर आए हैं। इन को घर, ट्रैवल, आउटडोर एक्टिविटी और पार्टी जैसे अलग-अलग उपयोग के लिए लाया गया है। इनकी कीमत सिर्फ 349 रुपये से शुरू होती है। आइए, आगे फीचर्स और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Lyne Jukebox 17 Pro के फीचर्स
नई सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल Jukebox 17 Pro है। जो Booster सीरीज में आता है। इसमें 52mm ड्राइवर के साथ 16W आउटपुट मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है। जिसकी रेंज 10 मीटर तक है। स्पीकर में 1,200mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
Lyne Jukebox 16 Pro में TWS सपोर्ट
Jukebox 16 Pro Wave Series का मॉडल। इसमें 52mm ड्राइवर के साथ 12W आउटपुट दिया गया है। यह भी एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक चल सकता है। डिवाइस में Bluetooth 5.3 के साथ 10 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज मिलती है। स्पीकर में TWS फीचर दिया गया है। जिसकी मदद से दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 1,200mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
Jukebox 15 Pro में 6W आउटपुट
Tony Series के Jukebox 15 Pro में 52mm हॉर्न के साथ 6W आउटपुट और Hi-Fi साउंड मिलता है। इसमें TWS Sync फीचर दिया गया है। जिससे कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल रोज म्यूजिक सुनने के साथ छोटे सोशल गैदरिंग और पर्सनल एंटरटेनमेंट के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
Jukebox 14 Pro सबसे सस्ता मॉडल
नई सीरीज का सबसे किफायती मॉडल Jukebox 14 Pro है। यह Masti Series का हिस्सा है और इसमें 6W आउटपुट दिया गया है। यह स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है। इसमें भी TWS फीचर मिलता है। जिसकी मदद से दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
Lyne Jukebox Pro Series की कीमत
Lyne Originals Jukebox Pro Series के चारों मॉडल की कीमत आप नीचे देख सकते हैं:
- Jukebox 17 Pro (Booster Series): 649 रुपये
- Jukebox 16 Pro (Wave Series): 549 रुपये
- Jukebox 15 Pro (Tony Series): 399 रुपये
- Jukebox 14 Pro (Masti Series): 349 रुपये
यदि आप सस्ते में अपने लिए या किसी को गिफ्ट करने के लिए वायरलेस स्पीकर खोज रहे हैं तो यह अच्छे ऑप्शंस हैं। ये सभी मॉडल्स ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे। उम्मीद करते हैं जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही और टेक से जुड़े अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।