
मीजू प्रो 6एस की सफलता के बाद चीनी मोबाईल कंपनी मीजू अपने नए स्मार्ट डिवाइस मीजू एम5 नोट को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल में ही इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया था। वहीं अब खबर है कि कंपनी द्वारा 6 दिसंबर को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए प्रेस इन्वाइट भेजे जा चुके हैं।
मीजू की ओर से जारी इवेंट डिटेल्स से पता लगता है कि मीजू का नया फोन हेलियो पी10 चिपसेट पर आधारित होगा। गौरतलब है कि मीजू एम5 नोट पिछले साल लॉन्च मीजू एम3 नोट का ही अपग्रेड संस्करण है।
आपको बता दें कि कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि लॉन्चिंग की तारीख यानि 6 दिसंबर तक मीजू की नोट सीरीज के 20 मिलियन हैंडसेट की ब्रिकी हो चुकी होगी। प्राप्त जानकारियों के अनुसार मीजू एम5 नोट में 1080X1920 रेजुलेशन के साथ 5.5-इंच स्क्रीन दी गई है।
यह फोन 3जीबी रैम के साथ एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित होगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा आॅटो फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है जो 1080पी विडियो रिर्काडिंग करने में सक्षम होगा।
मीजू एम5 नोट 1गीगाहर्टज़ की स्पीड के साथ मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर देखने को मिल सकता है। इस नए फोन में आॅक्टाकोर सीपीयू तथा माली-टी860 जीपीयू उपलब्ध होगा।
30 नवंबर को लॉन्च होंगे कूलपैड मेगा 3 और नोट 3एस
कपंनी की ओर से हालांकि अब तक मीजू एम5 नोट की कीमत पर कोई बयान नहीं दिया गया है पंरतु उम्मीद की जा सकती है कि एम नोट सीरीज़ का यह डिवाइस मीजू एम3 नोट से कहीं ज़्यादा बेहतर होगा।





















