30 नवंबर को लॉन्च होगा मीजु एम5 नोट, जानें इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

हाल ही में अपने मीजु प्रो 6एस को बाज़ार में उतारने के बाद चीनी मोबाईल निर्माता कंपनी मीजु एक नए फोन की तैयारी कर रही है। कंपनी 30 नवंबर को एक इवेंट कर रही है और इस दिन कंपनी नोट सीरिज़ में मीजु एम5 नोट को पेश कर सकती है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है इस फोन को मीडियाटेक ​हेलियो चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

पहले लीक हुई खबरों और हाल ही में मीजु द्वारा भेजे गए प्रेस इनवाइट के बाद जानकारी मिली है कि मीजु का नया फोन हेलियो पी10 चिपसेट पर आधारित हो सकता है। मीजु एम5 नोट पिछले साल लॉन्च मीजु एम3 नोट का ही अपग्रेड संस्करण होगा।

लीक हुई जानकारियों के अनुसार मीजु एम5 नोट 1गीगाहर्टज़ की स्पीड के साथ मीडियाटेक हेलियो पी10 आॅक्टाकोर प्रोससर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए आॅटो फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है जो 1080पी विडियो रिर्काडिंग करने में सक्षम होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

मीजु एम5 नोट फ्लेम आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी की रैम हो सकती है। इस फोन की स्क्रीन साईज की जानकारी अभी नहीं आई है। परंतु माना जा सकता है कि इसकी स्क्रीन फुल एचडी होगी।

यदि इसे पुराने मीजु एम3 नोट के कंपेयर किया जाए जो उसमें 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। जो माली टी860 जीपीयू के साथ 1.8 गीगाहर्टज़ मीडियाटेक हेलियो पी10 आॅक्टा-कोर प्रोससर पर कार्य करता है। 13-मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ एम3 नोट एंडरॉयड 5.1 लॉलीपोप आधारित फ्लैम आॅपरेटिम सिस्टम पर कार्य करता है। डुअल सिम सपोर्टिड इस फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई के साथ ही 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

meizu-m5-note-1

मीजु एम5 नोट की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि फीचर और स्पेसिफिकेशन्स् के मामले में यह फोन इस चीनी कपंनी के अन्य स्मार्टफोन्स् से भी कहीं ज़्यादा बेहतर होगा। आपको बता दें कि मीजु एम5 नोट के बाद कंपनी अपना पहला बेज़ल लेस स्मार्टफोन भी अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है। मीजु प्रो 7 नाम से यह फोन शाओमी एमआई मिक्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।