
इंडियन स्मार्टफोन बाजार पर मौजूद चाइनीज़ कंपनियों को पटखनी देने के लिए भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड माइक्रोमैक्स ने जबरदस्त तैयारी कर ली है। धमाकेदार वापसी करने को तैयार Micromax जल्द ही इंडिया मार्केट में मेड इन इंडिया माइक्रोमैक्स In-सीरीज को पेश करने वाली है, जिसका खुलासा खुद कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा पिछले हफ्ते किया था। इस घोषणा के बाद फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। वहीं, अब एक वेबसाइट ने इस सीरीज के फोन्स के काफी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट से पर्दा उठाया है।
कीमत और लॉन्च डेट
टेक वेबासइट TheMobileIndian की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स की इन सीरीज के फोन्स की शुरुआती कीमत 7 हजार रुपए से 15 हजार रुपए के बीच होगी। वहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि नई सीरीज को 2 नवंबर को लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, अभी हैंडसेट्स की ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 खरीदने का है प्लान तो पहले यहां जानें फोन की ये 5 कमियां
स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स के फोन्स में 6.5 इंच एचडी+ डिसप्ले होगी। साथ ही In-सीरीज के फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर पर पेश किए जाएंगे। वहीं, यह फोन दो वेरिएंट- 2 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में मिलेगा।
इतना ही नहीं पावर बैकअप के लिए माइक्रोमैक्स के इस फोन में 5000mAh बैटरी दी जाएगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन स्टॉक ऐंड्रॉयड पर चलेगा। 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर होंगे। फोन में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 बनाम Oppo F17 Pro: जानें धांसू कैमरा और फीचर्स में कौन है आगे
गीकबेंच लिस्टिंग
गीकबेंच लिस्टिंग पर सामने आया था कि MicroMax In 1a में यूजर्स को MediaTek MT6765V चिपसेट मिलने वाला है, जो दरअसल MediaTek Helio P35 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। Micromax In 1a लिस्टिंग में Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दिखा है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने ट्विटर पर 2 मिनट का एक विडियो पोस्ट कर माइक्रोमैक्स की स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की जानकारी दी थी। इस विडियो मेसेज में राहुल शर्मा ने मार्केट में माइक्रोमैक्स के गायब होने के लिए चीनी हैंडसेट कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया था। इसके अलावा वीडियो में कुछ और जानकारी नहीं थी।























