मोटो सी प्लस की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती, मिलेगी रेडमी 5ए को चुनौती

Join Us icon

आॅनलाइन सेग्मेंट में मोटो और शाओमी दो चीर प्रतिद्वद्वि हैं। पिछले साल शाओमी ने कम रेंज में रेडमी 4ए को पेश किया था तो लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो सी प्लस को उतारा था। वहीं हाल में शाओमी ने रेडमी 5ए को पेश किया है जो फिलहाल 1,000 डिस्काउंट के साथ 4,999 रुपये में सेल हो रहा है। ऐसे में मोटो ने भी अपने फोन का प्राइस कट किया है। कंपनी ने मोटो सी प्लस की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 6,999 रुपये थी लेकिन अब यह 5,999 रुपये का हो गया है।

मोटो सी प्लस ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा फोन के मोटो हब से भी लिया जा सकता है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन के साथ जियो प्राइम यूजर्स को 30जीबी अतिरिक्त 4जी डाटा भी पा सकते हैं।
moto-offer
मोटो सी प्लस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर उतारा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही मोटो सी प्लस 4जी वोएलटीई सपोर्ट के जरिये बेहतरीन इंटरनेट कनेक्टिविटी देता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन कल 12 बजे से ही ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के उपलब्ध हो जाएगा।