moto g Power (2026) 6.8-इंच 120Hz डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च, जानें प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/moto-g-power-2026-launched-globally-price-specifications.jpg

Motorola ने ग्लोबल मार्केट US में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन moto g Power (2026) लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल आए Moto g Power 2025 का सक्सेसर है। इसमें 6.8-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट सहित कई खूबियां दी गई हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।

moto g Power (2026) में 6.8-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। यह स्क्रीन 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। साथ ही Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन लगा हुआ है। कुल मिलाकर इन फीचर्स के साथ आउटडोर विजिबिलिटी और डेली यूज दोनों में बेहतर अनुभव मिल सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन में सॉफ्ट वेगन लेदर फिनिश है, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

परफॉरमेंस के लिए moto g Power (2026) में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर बना है। स्पीड के लिए फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित My UX के साथ रन करता है। जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स और क्लीन इंटरफेस मिल जाएगा।

कैमरा सेटअप में moto g Power (2026) में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यह OIS और Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, Motorola ने वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया है।

कनेक्टिविटी के लिए moto g Power (2026) में डुअल सिम सपोर्ट है, जिसमें एक फिजिकल सिम और एक eSIM का ऑप्शन शामिल है। ऑडियो के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसके साथ ही MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है।

moto g Power (2026) को Evening Blue और Pure Cashmere कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसकी कीमत US में USD 299.99 रखी गई है, जो भारतीय कीमत अनुसार करीब 27,000 रुपये है। ब्रांड के अनुसार यह फोन 8 जनवरी से Best Buy, Amazon.com और motorola.com पर अनलॉक्ड वर्जन में उपलब्ध होगा। वहीं, कनाडा में यह फोन 8 जनवरी से motorola.ca पर CAD 449.99 यानी करीब 29,500 रुपये की कीमत में मिलेगा।

moto g Power (2026) उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन, मजबूत बिल्ड और क्लीन Android एक्सपीरियंस की तलाश है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy A17 5G, Realme 14T और Redmi Note 14 SE जैसे मॉडल्स से हो सकता है।

अगर मोटोरोला ब्रांड पसंद करते हैं और मिड-रेंज फोन चाहते हैं जो बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी, लेटेस्ट Android वर्जन और अच्छा कैमरा सेटअप दे तो moto g Power (2026) आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, परफॉरमेंस और बेहतर चाहिए तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।