
Motorola ने आधिकारिक तौर नए बजट फोन Moto G06 Power की इंडिया लॉन्च डेट तय कर दी है। यह भारत में 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के साथ खूबियां भी Flipkart पर लाइव लैंडिंग पेज के जरिए शेयर कर दी हैं। यह अपनी बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ सस्ते दाम में बढ़िया विकल्प बनने के लिए तैयार है। आइए, आगे आपको स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार Moto G06 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसे कंपनी ने अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी कहा है। ब्रांड का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है। बता दें कि ग्लोबल वैरियंट में यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मॉडल में भी यही स्पीड दी जा सकती है।
फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन के बैक पैनल पर Vegan Leather फिनिश नजर आती है। जो न सिर्फ देखने में आकर्षक लग रही है बल्कि हाथ में पकड़ने पर प्रीमियम फील भी दे सकती है। Motorola ने इसे Pantone-क्यूरेटेड कलर्स में दर्शाया है। इसके साथ ही फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रख सकती है।
परफॉरमेंस के लिए Moto G06 Power में MediaTek G81 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा। जो डेली उपयोग और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा लग सकता है। फोन में स्टेरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट भी होगा। जिससे ऑडियो एक्सपीरियंस और भी दमदार बन सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G06 Power में 50MP का क्वाड-पिक्सेल रियर कैमरा मिलने की जानकारी दी गई। जो कम रोशनी में भी बेहतर डिटेल्स कैप्चर कर सकता है। इसके साथ 2-in-1 फ्लिकर सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Motorola के सिग्नेचर Moto Gestures शामिल होंगे। जैसे कैमरा खोलने के लिए कलाई घुमाना या टॉर्च चालू करने के लिए “चॉप चॉप” मोशन करना आदि। यह फीचर्स यूजर एक्सपीरियंस को आसान और मजेदार बना सकते हैं।
Moto G06 Power उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें दिनभर इस्तेमाल के लिए बड़ी बैटरी और अच्छा परफॉरमेंस सस्ते में मिल जाए। यह स्टूडेंट्स से लेकर बड़े बुजर्गों तक को पसंद आ सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Redmi 14C, Infinix Hot 60 और realme Narzo 80X जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि इसकी 7,000mAh बैटरी, मोटोरोला की ब्रांड वैल्यू और स्मूथ परफॉरमेंस इसे आगे रख सकता है।
यदि आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और स्टेबल परफॉरमेंस प्रदान करे तो Moto G06 Power आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसलिए आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको फोन की फुल डिटेल्स और प्राइस कल यानी लॉन्च के दिन देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











