
Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी जी-सीरीज का विस्तार करते हुए नए स्मार्टफोन Moto G06 Power को लॉन्च कर दिया है। यह इंडियन ग्राहकों के लिए इसलिए शानदार विकल्प बन सकता है। क्योंकि इसमें कम कीमत में 7000mAh बैटरी, 6.88 इंच बड़ा डिस्प्ले, 50MP कैमरा और शानदार डिजाइन सहित कई फीचर्स प्रदान किए गए हैं। आइए, आगे मोटो जी06 पावर की कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Moto G06 Power केवल एक 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत सिर्फ 7,499 में रखी गई है। यह फोन 11 अक्टूबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Flipkart और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
फोन के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए Vegan Leather फिनिश डिजाइन और Pantone-क्यूरेटेड कलर्स की पेशकश की है। फोन को तीन आकर्षक कलर वेरिएंट्स Laurel Oak, Tendril और Tapestry में खरीदा जा सकता है।
Moto G06 Power मोबाइल के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.88 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले प्रदान किया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन लगाया गया है। कुल मिलाकर यह आपको बढ़िया स्क्रीन अनुभव दे सकता है।
Moto G06 Power फोन में परफॉरमेंस के लिए MediaTek G81 Extreme प्रोसेसर चिपसेट का उपयोग किया गया है। जिससे ग्राहक रोज के काम और अन्य किसी भी ऑपरेशन को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो ब्रांड ने डुअल रियर कैमरा सेटअप की पेशकश की है। जिसमें बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का क्वाड-पिक्सेल कैमरा और एक अन्य सेंसर लगा है। वही, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में यह डिवाइस तगड़ा माना जा सकता है क्योंकि इसमें 7000mAh साइज की बैटरी दी गई है जिससे आपको लंबा बैकअप मिल जाएगा। इसे चार्ज करने के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी का दावा है कि फोन के साथ आप तीन दिन तक का बैकअप हासिल कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स के रूप में ग्रहकों को मजबूती के लिए आईपी 64 रेटिंग प्रदान की गई है। जिससे हल्के पानी के छींटों और धूल से बचा जा सकता है। इसके साथ बेहतर ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। आप फोन में मोटो जेस्चर का अनुभव भी ले पाएंगे। जिसमें कैमरा खोलने के लिए कलाई घुमाना या टॉर्च चालू करने के लिए “चॉप चॉप” मोशन करना आदि शामिल है। कनेक्टिविटी के मामले में यह डिवाइस 4G, वाईफाई, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ जैसी कई सुविधाएं प्रदान करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्राइड 15 पर काम करता है।
Moto G06 Power उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी और अच्छा परफॉरमेंस सस्ते में पसंद करते हैं। यह स्टूडेंट्स से लेकर हर वर्ग के लोगों को पसंद आ सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Redmi A5, Infinix Smart 10 और realme Narzo 80 Lite 4G जैसे फोंस से होने की उम्मीद है। यह भी इसी रेंज में आते हैं। हालांकि मोटोरोला डिवाइस की 7,000mAh बैटरी, ब्रांड वैल्यू और स्मूथ परफॉरमेंस इसे आगे रख सकता है।
यदि आप ऊपर बताए गए फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Moto G06 Power आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसलिए आप इसे खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।












