
Moto G10 Play की स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है, जिन्हें टिप्सटर OnLeaks ने Voice वेबसाइट के साथ मिलकर साझा किया है। टिप्सटर ने मोटोरोला फोन को मॉडल नंबर number XT-2117 के साथ ऑनलाइन दिखाया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह फोन Moto G9 Play का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। वहीं, डिवाइस Moto G10 Play की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, रेंडर्स से डिवाइस के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकेगा। आइए आगे जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में सबकुछ।
OnLeaks के अनुसार Moto G10 Play का साइज 165.3 x 75.4 x 9.5mm होगा और इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन के बॉटम में थोड़ी मोटी चिन व डिसप्ले के टॉप लेफ्ट में पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जो कि बैक पर स्वायर-शेप मॉड्यूल के साथ आएगा। हालांकि, फिलहाल फोन के कैमरा डिटेल के बारे में जानकारी सामने नहीं आएगी। Moto G10 Play में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक और टॉप फ्रेम होगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus के सस्ते फोन N10 5G को चुनौती देने आ रहा Moto G 5G, जानें क्या होगा खास
Motorola XT-2117 को इससे पहले FCC और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया जाएगा। TUV लिस्टिंग में सामने आया कि फोन में 4,850mAh की बैटरी होगी, जिससे उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में 5,000mAh होगा। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले वेबसाइट पर सामने आया सस्ता Moto E7 स्मार्टफोन, जल्द करेगा मार्केट में एंट्री
बता दें कि हाल ही में Moto E7 स्मार्टफोन को एक कैनेडियन रिटेलर साइट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि इस लिस्टिंग को एक गलती ही माना गया था लेकिन इस चूक के चलते लॉन्च से पहले ही मोटोरोला मोटो ई7 की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई थी। फोन की फोटो व फीचर्स के साथ ही इस साइट पर फोन की कीमत का भी खुलासा किया हुआ था। इस लिस्टिंग के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला कंपनी अब मोटो ई7 स्मार्टफोन को बाजार में उतारने में ज्यादा देर नहीं करेगी।
मोटोरोला मोटो ई7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ मैक्स विज़न डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोन में ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी जाएगी जिसमें चारों ओर बेजल्स मौजूद रहेंगे। इस फोन का डायमेंशन159.8 x 76.6 x 8.7mm और वज़न 181.2ग्राम बताया गया है।





















