Moto G62 5G और Moto G82 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले ही लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

मोरोटोला के अपकमिंग Moto G62 5G और Moto G82 5G को लॉन्च से पहले Wi-Fi Alliance और NBTC सर्टिफिकेशन की वेबसाइट में लिस्ट किया गया है।

Join Us icon

Motorola इन दिनों कई स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोराला आने वाले दिनों में Moto G सीरीज और Moto Edge सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगा। हमारा मानना है कि मोटोरोला के ये अपकमिंग स्मार्टफोन अप्रैल और मई में लॉन्च किए जाएंगे। मोटोरोला के अपकमिंग Moto G सीरीज के स्मार्टफोन – Moto G62 5G और Moto G82 5G को लॉन्च से पहले Wi-Fi Alliance और NBTC सर्टिफिकेशन की वेबसाइट में लिस्ट किया गया है। इन दोनों सर्टिफिकेशन से मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में काफ़ी कुछ जानने के मिलता है।

Moto G62 5G और Moto G82 5G

मोटोरोला के मॉडल नंबर XT2223-1 और XT2223-2 को लेकर कहा जा रहा है कि ये Moto G62 5G हो सकते हैं। इन्हें Wi-Fi alliance के डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिलती है। Moto G62 5G स्मार्टफोन डुअल बैंड वाई-फाई और Android 12 OS के साथ पेश किए जा सकते हैं। इस सर्टिफिकेशन्स से फ़िलहाल ज़्यादा कुछ जानकारी नहीं मिलती है।

वहीं Moto G82 स्मार्टफोन को NBTC के डेटाबेस में मॉडल नंबर XT2225-1 के साथ थाईलैंड में स्पॉट किया गया है। डेटाबेस से इस स्मार्टफोन के मार्केटिंग नेम और 5G कनेक्विटी के बारे में जानकारी मिलती है। लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G82 5G स्मार्टफोन का प्रोडक्शन अमेरिका में किया जा रहा है।

moto-g82-5g-xt2225-1-nbtc

Moto G62 5G: स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G62 5G स्मार्टफोन में Full HD+ डिस्प्ले और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले (90Hz या 120Hz) दिया जा सकता है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 8GB तक की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन Android 12 OS के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा।

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन में साइड माउंटफिंगरप्रिंट स्कैनर, पंच होल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के चिपसेट को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि फोन Snapdragon 5G SoC के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi पर ईडी का शिंकजा, पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन को जांच के लिए बुलाया

Moto G82 5G: स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
अपकमिंग Moto G82 5G स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। खबरों के मुताबिक, मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही मोटोरोला का यह फ़ोन डुअल बैंड Wi-Fi और डुअल सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 5G प्रोसेसर, 4500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here