
बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन खरीदना है जो आज 13 जुलाई से इंडिया में नया मोबाइल Moto G77 Power सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। Motorola ने इसे 8 जुलाई को भारत में लॉन्च किया था जिसकी पहली सेल आज से शुरू हो रही है। अपने फैंस के लिए कंपनी इस मोबाइल को सीधे 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचेगी। मोटो जी77 पावर 5जी फोन की कीमत और इस नए स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Moto G77 Power प्राइस और ऑफर
सबसे पहले कीमत की बात करें तो मोटो जी77 पावर 5जी फोन 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस कीमत पर 8GB RAM + 128GB Storage लाई गई है। यह मोबाइल आज 13 जुलाई की दोपहर 12 बजे से बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है जिसे PANTONE Nautical Blue, Fuchsia Red और Impenetrable कलर में खरीदा जा सकेगा।
Moto G77 Power 5G पर कंपनी 2,000 रुपये का डिस्कांउट दे रही है। इस छूट के बाद मोटो जी77 पावर को सिर्फ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस नए 5जी फोन पर डिस्काउंट पाने के लिए Axis या HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करनी पड़ेगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर पर भी कंपनी 2 हजार का बोनस देगी। मोटोरोला का 5जी फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से परचेज किया जा सकता है।
Moto G77 Power फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी77 पावर 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल स्क्रीन Smart Water Touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन को बिना परेशानी चलाया जा सकता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।
Moto G77 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित My UX पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 5,95,362 आ चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह 5जी फोन Arm Mali-G57 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला का नया 5जी फोन मोटो जी77 पावर डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का नया 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Moto G77 Power 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में 7000mAh battery दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल 100% बैटरी चार्ज के बाद यह मोबाइल नॉर्मल यूज़ में आसानी से 3 दिन काम कर सकता है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में मोटो जी77 पावर 16 घंटे, 16 मिनट का PC Mark battery बेंचमार्क टेस्ट स्कोर अचीव चुका है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है और साथ ही यह 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।











