मोटो एम2 की जानकारी हुई लीक, 6जीबी रैम के साथ 64जीबी होगी मैमोरी

Join Us icon

साल 2016 के अंत में मोटोरोला ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत मोटो एम भारत में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इसी फोन का एक और उन्नत वर्ज़न जल्द ही लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला मोटो एम2 नाम से इस फोन को टेक वर्ल्ड के समक्ष पेश कर सकती है। कंपनी द्वारा फोन को आॅफिशियल किए जाने से पहले ही इस फोन जानकारी सामनें आई है।

भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’

आंद्रे यतीम नाम के एक टिप्सटर ने अपने ट्वीटर अकांउट के माध्यम से इस फोन की जानकारी दी है। आंद्रे के ट्वीट के अनुसार मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। लीक में बताया गया है कि यह फोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर ही रन करेगा।

वहीं लीक के अनुसार मोटोरोला इस फोन को दो वेरिएंट में पेश कर सकती है। एक वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।

जियो ने लॉन्च किया नया प्लान, 149 रुपये में 24जीबी डाटा एक साल के लिए, 5जीबी डेली का भी है प्लान

मोटोरोला के इस फोन को लेकर अभी तक कंपनी या किसी विश्वसनीय सूत्र ने कोई जानकारी नहीं दी है परंतु यतीम के ट्वीट की माने तो कपंनी अक्टूबर माह में ही इस फोन पर से पर्दा उठाएगी। फोन की स्पेसिफिकेशन्स को देखकर कहा जा सकत है कि यह मोटोरोला का मीड रेंज स्मार्टफोन होगा।