सैमसंग को टक्कर देने मोटो ला रहा है 4जीबी रैम वाला फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

लेनोवो ब्रांड मोटोरोला के नए पावरफुल फोन के बारे में पिछले हफ्ते ही जानकारी आई थी। वहीं आज एक बड़ा खुलासा किया गया है। पहले दी गई खबर के अनुसार इसे डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है जबकि अब के लीक में इस फोन की फोटोज़ भी सामने आए हैं और डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है।

एंडरॉयड अथॉरिटी द्वारा पब्लिश की गई इन फोटोज़ में फोन को बैक और फ्रंट पैनल से दिखाया गया है। मैटल डिजाईन के साथ 3डी ग्लास पर निर्मित इस फोन के बैक पैनल पर जहां डुअल एलईटी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिखा गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा तथा होम बटन मौजूद है। माना जा रहा है कि होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर मौजूद है।

कल से सेल के लिए उपलब्ध होगा नोकिया 5, जानें इस फोन के बारे में 5 खास बातें

इन फोटोज़ में फोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में दिखाया गया है। वहीं अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार मोटो एक्स4 को 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2.2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा।

21 अगस्त को लॉन्च होगा एंडरॉयड का सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल व 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। मोटोरोला का यह फोन आईपी68 रेटिड हो सकता है जो इसे पानी व धूल से बचाएगा। टर्बो चार्जिंग तकनीक के साथ जल्द ही इस फोन से पर्दा उठाया जा सकता है।