गीकबेंच पर दिखा Snapdragon 8 Gen 5 वाला Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra, देखें बेंचमार्क स्कोर

Motorola के नए फ्लैगशिप फोन Moto X70 Ultra को लेकर नया अपडेट सामने आया है। यह चीन में इसी नाम के साथ आ सकता है। जबकि इसका ग्लोबल मार्केट में नाम Motorola Edge 70 Ultra रखा जा सकता है। इसे लेकर बीते दिन भी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब डिवाइस Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स मिली हैं। आइए, आगे संभावित Moto X70 Ultra / Edge 70 की इंफो विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार, Motorola के आगामी फोन को मॉडल नंबर XT2603-1 के साथ Geekbench पर देखा गया है। इसमें Qualcomm का नया चिपसेट मिल सकता है। जिसमें छह कोर 3.32GHz पर और दो परफॉरमेंस कोर 3.65GHz पर क्लॉक किए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 829 GPU मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह चिपसेट आगामी Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है। हालांकि, पूर्व रिपोर्ट्स में इसे Adreno 840 GPU के साथ देखा गया था। इसलिए फिलहाल इसकी पुष्टि होना बाकी है।
Geekbench स्कोर की बात करें तो Moto X70 Ultra ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,634 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,475 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इसके साथ फोन में 16GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात सामने आई है। इससे साफ है कि कंपनी इसे हाई-एंड परफॉरमेंस डिवाइस के रूप में टेस्ट कर रही है।
लीक के अनुसार आगामी Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra में OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। फोन के रियर पैनल पर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। जबकि बाकी स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं।
यह फोन चीन में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है, जबकि इसका ग्लोबल मॉडल Edge 70 Ultra अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च होने की बात सामने आई है।
Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले अन्य स्मार्टफोंस की बात करें तो चीन में जल्द ही OnePlus Ace 6T, Vivo S50 Pro Mini और Honor GT 2 जैसे डिवाइस आ सकते हैं। ऐसे में संभावित Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra को इन सभी मोबाइल्स से टक्कर मिल सकती है।
यदि आप प्रीमियम कैमरा अनुभव, दमदार परफॉरमेंस और बढ़िया डिजाइन की तलाश में हैं तो Moto X70 Ultra / Edge 70 Ultra आने वाले समय में शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आप इनका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।