
मोटोरोला ने इसी सप्ताह चीन में अपना सबसे पतला स्मार्टफोन Moto X70 Air पेश किया है। यही मोबाइल अब ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 नाम के साथ लॉन्च हो गया है। इस फोन की मोटाई सिर्फ 5.9mm है जो पहले वाले 7.9mm थिक Edge 60 से काफी ज्यादा कम है। यह स्लीम डिजाइन वाला फोन 12GB RAM के साथ Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन को क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। पौलेंड में यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X RAM पर लाया गया है जो फास्ट ऐप लोडिंग के साथ ही स्मूथ मल्टीटास्टिंग प्रदान करती है। वहीं फोन में 512GB UFS 3.1 storage दी गई है।
Motorola Edge 70 को 2712 × 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह pOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन स्क्रीन पर कंपनी ने Water Touch Technology का भी इस्तेमाल किया है जिसके चलते गीले हाथों से भी टच सही काम करेगा। वहीं मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 120° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पतला फोन है तो जाहिर सी बात है कि इसमें बैटरी भी पतली ही लगाई जाएगी। पावर बैकअप के लिए Motorola Edge 70 5G फोन को 4800mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसमें लगातार 28 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसके साथ 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।
फोन के दिए गए अन्य फीचर्स की बात करें तो मोटोरोला ऐज 70 को IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो इसे डस्ट और वॉटरप्रूफ बनाती है। वहीं MIL-STD 810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन इसे मजबूती प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और वाईफाई के साथ NFC भी दिया गया है। इसमें Google Gemini वॉयस कंट्रोल भी मिलेगा। इस फोन का फ्रेम स्ट्रांग aircraft-grade aluminum पर बना है और स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर चढ़ाई गई है।
यूरोप में मोटोरोला ऐज 70 को 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत €800 है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार रुपये के करीब है। यह स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। पौलेंड में Motorola Edge 70 की सेल Gadget Grey, Lilly pad और Bronze Green कलर में होगी।















