
Motorola Edge 60 सीरीज का Edge 60 Fusion फोन भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस श्रृंखला में Edge 60, Edge 60 Pro और Edge 60 Ultra भी जल्द आ सकते हैं। बता दें कि Motorola Edge 60 Pro इससे पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर जगह बना चुका है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में डच पब्लिकेशन Nieuwemobiel ने इस डिवाइस की लीक हुई रेंडर इमेज शेयर की हैं, जिससे इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। आइए, आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
मोटोरोला एज 60 प्रो का डिजाइन
- Motorola Edge 60 Pro के फ्रंट में कर्व्ड-एज डिस्प्ले देखने को मिला है। जबकि इसका बैक पैनल लेदर फिनिश के साथ नजर आ रहा है। बैक साइड पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मौजूद है।
- आप इमेज में देख सकते हैं कि कैमरा सेटअप में OIS-सपोर्टेड Sony Lytia 2.0μm प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा, “Super Zoom” टेक्स्ट से यह संकेत मिलता है कि इसमें टेलीफोटो कैमरा हो सकता है, जो 12-73mm फोकल लेंथ प्रदान कर सकता है।
- फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं, जबकि लेफ्ट साइड पर एक नया हार्डवेयर बटन मौजूद है, जबकि यह किस लिए उपयोग होगा इसकी जानकारी नहीं है।
- डिवाइस के टॉप पर माइक्रोफोन होल दिया गया है, जबकि बॉटम एज में स्पीकर ग्रिल, USB-C पोर्ट, माइक्रोफोन और SIM स्लॉट मौजूद है।
Motorola Edge 60 Pro की खूबियां (संभावित)
Motorola Edge 60 Pro डिवाइस की खूबियों के बारे में बात करें तो इससे पहले Geekbench लिस्टिंग में सामने आया था कि यह Dimensity 8350 चिपसेट, 12GB RAM और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
Motorola Edge सीरीज की कीमत (संभावित)
बीते दिन आई हमारी रिपोर्ट के अनुसार Motorola Edge 60 Pro को 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी कीमत 649 यूरो यानी करीब 60,000 रुपये रखी जा सकती है। यह स्मार्टफोन ब्लू और ग्रीन (Verde) कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार सीरीज का Motorola Edge 60 फोन 8GB RAM+256GB स्टोरेज वैरियंट में 399 यूरो यानी करीब 36,000 रुपये में आ सकता है। स्टैंडर्ड Edge 60 को Gibraltar Sea Blue और Shamrock Green रंगों में उपलब्ध कराया जा सकता है।










