
मोटोरोला ने दिसंबर 2025 में अपना स्लीम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 इंडिया में लॉन्च किया था जो सिर्फ 5.99mm थिकनेस के साथ आया था। अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Motorola Edge 70 Fusion लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर बता दिया गया है कि मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 28 फरवरी को इंडिया में अनविल होगा। इसमें 7000mAh Battery, 144Hz 1.5K स्क्रीन मिलेगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है जहां कई अहम डिटेल्स अनविल हुई है।

Motorola Edge 70 Fusion इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है और यह मोबाइल 28 फरवरी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि नया ऐज 70 फ्यूजन Blue Surf, Country Air और Silhouette कलर में आएगा और ये तीनों लैदर फिनिश वाले होंगे। फोन में क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस मोबाइल की लुक काफी हद तक मोटोरोला ऐज 70 जैसी ही है।

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस मोबाइल को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह क्वॉड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी दी जी सकती है।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि हो चुकी है और लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT OIS मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Motorola Edge 70 Fusion 32MP सेल्फी सेंसर के साथ लॉन्च होगा। बहरहाल अपकमिंग ऐज 70 फ्यूजन की जो भी ऑफिशियल जानकारी सामने आती रहेगी, इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
When the ordinary won’t do, get the edge.
Something exceptional in smartphone photography is on its way.
A fusion of power, precision, and perspective
Stay Tuned! pic.twitter.com/OYhPI8UB57
— Motorola India (@motorolaindia) February 20, 2026
अपकमिंग मोटोरोला फोन ऐज 70 फ्यूजन को एंडरॉयड 16 आधारित Hello UX पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के अनुसार कंपनी इसे 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च करेगी।
Motorola Edge 70 की बात करें तो इसकी कीमत 29,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह स्मार्टफोन 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल OIS + 50 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस वाला रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल भी MIL-STD 810H मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। वहीं साथ ही इस स्लीम स्मार्टफोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी मिलती है।














