पेंसिल से भी पतला मोबाइल आ रहा है भारत! Motorola Edge 70 इंडिया लॉन्च कंफर्म

Join Us icon

Motorola ने कुछ समय पहले ग्लोबल टेक मार्केट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ब्रांड का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल मोटोरोला ऐज 70 नाम के साथ लाया गया था जो अब भारतीय बाजार का रूख कर रहा है। कंपनी की ओर से Motorola Edge 70 इंडिया लॉन्च कंफर्म कर दिया गया है। ब्रांड की वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी मोटोरोला ऐज 70 का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां लॉन्च से पहले ही मोबाइल की डिटेल्स सार्वजनिक हो गई है।

मोटोरोला ऐज 70 15 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। कंपनी की ओर से फोन की फोटो को टीज़ कर दिया गया है। अगर फोल्ड होने वाले मोटो रेज़र डिवाइस को छोड़ दें तो यह ऐज 70 मोटोरोला का सबसे पतला स्मार्टफोन बनेगा। कंपनी की ओर से बताया गया है कि इस मोबाइल की थिकनेस सिर्फ 5.99mm है जो किसी पेंसिल से भी पतला है। Motorola Edge 70 15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा और दोपहर 12 बजे मोबाइल की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठा दिया जाएगा। ऐज 70 Lily Pad, Gadget Grey और Bronze Green PANTONE कलर में बिकेगा।

Motorola Edge 70 अपने स्लीम​ डिजाइन के चलते पहले ही टेक जगत में फेमस हो चुका है। इस 6 मिलिमीटर से भी पतले फोन का वजन केवल 159 ग्राम है। थिकनेस के मामले में यह Apple और Samsung के फ्लैगशिप फोंस को भी टक्कर देता है। गौरतलब है कि iPhone Air की थिकनेस 5.64mm और Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.8mm है। यानी मोटोरोला ऐज 70 स्लीम फोन के मामले में तकरीबन बराबर ही है। वहीं मिड-रेंज में यह 5.75mm थिकनेस वाले Tecno Spark Slim को भी चुनौती देगा।

Motorola Edge 70 ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है और हमें उम्मीद है कि इंडिया में इसकी स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल मॉडल जैसी ही होगी। यह मोबाइल 2712 × 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह pOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Water Touch Technology भी दी गई है।

मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन क्वालकॉम के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मोबाइल चिपसेट है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 storage पर पेश किया जा चुका है। आशा है कि भारतीय में बाजार में यह 8जीबी रैम और 12जीबी रैम लॉन्च होगा और यूजर्स को 128जीबी से लेकर 512जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 120° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 5G फोन को 4,800एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था। इस दिनों इंडियन मोबाइल यूजर्स को बड़ी बैटरी को स्वाद लग चुका है। 6,000एमएएच बैटरी को तो आम समझा जाने लगा है। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में मोटोरोला ऐज 70 बड़ी बैटरी के साथ आएगा। कम से कम 5,300एमएएच बैटरी होगी तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बताते चलें कि यह मोबाइल 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

रोचक बात यह है कि बेहद ही पतला और स्लीम होने के बावजूद कंपनी ने इसे MIL-STD 810H ​मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है। यानी इस फोन की बॉडी मजबूत है जो ​​​​जमीन पर गिरने पर भी सुरक्षित रहेगी और तेज गर्मी व सर्दी भी झेल सकेगी। वहीं मोबाइल का धूल व पानी से बचाने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है। ऐसी ही स्ट्रॉग बिल्ड इंडियन फोन में भी मिल सकती है।

Motorola Edge 70 Price
Rs. 28,077
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here