
मोटोरोला ने अपनी ‘ऐज 70’ सीरीज का पांचवा मॉडल भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी की ओर से Motorola Edge 70 Max इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जो बड़ी 7100mAh battery, 144Hz AMOLED स्क्रीन, 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस मोटोरोला के फ्लैगशिप फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 70 Max प्राइस
मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 54,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसे 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इस नए 5जी फोन पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर देगी जिसके बाद Edge 70 Max को 49,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन की सेल 20 जुलाई से शुरू होगी जिसे PANTONE फिनिश वाले Aqua Gray (Green), Dark Shadow (Black) और Ice Melt (Light Blue) कलर में परचेज कर सकेंगे। बजाते चलें कि 5 हजार रुपये की छूट Axis और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगी।
Motorola Edge 70 Max स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो लेटेस्ट Hello UI के साथ मिलकर काम करता है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने इस मोबाइल में LPDDR5X RAM लगाई गई है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान फोन हीट होने के रोकने के लिए इसमें ArcticMesh cooling सिस्टम के साथ 5500mm vapour cooling चैंबर दिया गया है। इस मोबाइल में 120fps पर BGMI खेला जा सकता है।
Motorola Edge 70 Max 5G फोन 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 29,72,932 AnTuTu Score अचीव किया है। गौरतलब है कि यह OnePlus 15R के 29,57,229 एनटूटू स्कोर से तकरीबन 15 हजार ज्यादा ही है।
मोटोरोला ऐज 70 मैक्स 5जी फोन को 1440 x 3168 पिक्सल रेजोल्यूशन 6.82-इंच की Quad HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह LTPO टेक्नोलॉजी वाली AMOLED स्क्रीन है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 7000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यूजर्स को इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए मोबाइल में कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।
यह मोटोरोला का बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसे 7100mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 16 घंटे, 38 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसे टेस्टिंग में 57 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज कर दिया था। वहीं ग्राहकों को Moto Edge 70 Max में 25W Wireless चार्जिंग और 5W reverse का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला का 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर और 119 डिग्री fov वाले 8 मेेगापिक्सल Ultrawide एंगल लेंस और 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। Motorola Edge 70 Max 5G फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
मोटोरोला ऐज 70 मैक्स को कंपनी ने MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लॉन्च किया है जो पत्थर से टकराने पर भी फोन को सुरक्षित रख सकती है। वहीं धूल और पानी से फोन को बचाने के लिए इसे IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस मोटोरोला फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।













