Motorola Edge 70 Pro होगा लॉन्च! साथ में आ सकते हैं Pro Plus और Lite मॉडल: लीक

Join Us icon

मोटोरोला ने अपनी ऐज सीरीज के तहत Motorola Edge 70, Edge 70 Fusion और Edge 70 Fusion+ लॉन्च कर रखे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज में ‘प्रो’ मॉडल्स भी जोड़ने की योजना बना रही है। लीक की मानें तो सिर्फ 1 नहीं बल्कि 3 नए फोन ऐज 70 सीरीज में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन अपकमिंग स्मार्टफोंस के नाम Motorola Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+ और Edge 70 Pro Lite हो सकते हैं।

अपकमिंग मोटोरोला ऐज 70 प्रो मॉडल्स की जानकारी टिपस्टर इवान ब्लास के जरिये सामने आई है। लीक में बताया गया है कि कंपनी इस साल अपनी ऐज70 सीरीज में कई नए मॉडल्स जोड़ेगी जो आने वाले महीनों में टेक मंच पर कदम रखेंगे। ये स्मार्टफोन ​अलग-अलग मार्केट्स में उतारे जाएंगे। इन मोबाइल्स के नाम Motorola Edge 70 Pro, Edge 70 Pro+ और Edge 70 Pro Lite बताए गए हैं। हालांकि ये नए फोन इंडिया में लॉन्च होंगे या नहीं, इस बारे में कोई पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है।

Motorola Edge 70 Fusion+

गौरतलब है कि इनमें से एक मोटोरोला ऐज 70 प्रो ब्राजील की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। इस सर्टिफिकेशन में सामने आया था कि अपकमिंग Edge 70 Pro को 6,500mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार Edge 70 Pro+ जहां हाईएंड स्पेक्स वाला मॉडल होगा वहीं Edge 70 Pro Lite को कुछ हल्की स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाया जा सकता है।

Motorola Edge 70 की बात करें तो यह मोबाइल सिर्फ 5.99mm थिकनेस के साथ आया ​था और वजन केवल 159 ग्राम है। इसका लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। मोटोरोल ऐज 70 5जी फोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है।

Motorola Edge 70

मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन 4500nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर + 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस वाला रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जो MIL-STD 810H ​मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है।

Motorola Edge 70 Fusion की बात करें तो इस लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी लगाई गई है और चार्जिंग के लिए 68W TurboPower का सपोर्ट दिया गया है। यह भी MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है।

Motorola Edge 70 Fusion
Motorola Edge 70 Fusion

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.8-इंच की 1.5K Extreme AMOLED Quad-Curved स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS सेंसर और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सहित डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर लगाया गया है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Motorola Edge 70 Fusion+ अभी इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसे 12GB RAM और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लाया गया है। यह मोबाइल 6.8-इंच क्वाड-कर्व्ड 144Hz AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए 5,200mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Sony LYTIA 710 वाला 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here