Motorola One Action के लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन्स, NBTC पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/06/Motorola-One-Action.jpg

Motorola अपनी वन स्मार्टफोन सीरीज़ के नए डिवाइस पर काम कर रही है जिसे लेकर 91मोबाइल्स पहली ही जानकारी दे चुका है। इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन को कंपनी Motorola One Action नाम के साथ लॉन्च करेगी। वहीं, अब तक यह फोन FCC, रशिया EEC और ब्राजील Anatel वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। अब इसे थाइलैंड की एनबीटीसी साइट पर स्पॉट किया गया है।

इस लिस्टिंग के बाद मोटोरोला वन एक्शन लॉन्च के और नजदीक पहुंच गया है। Motorola One Action को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे Motorola One Vision से बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश कर सकती है जो कि कंपनी का पहला पंच-होल डिजाइन फोन थ। इसे भी पढ़ें: Motorola One Action अमेरिकी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले ही मिली स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी


हमने एक्सक्लूसिव तौर पर Motorola One Action के रेंडर्स जारी किए थे। वहीं, कुछ समय पहले यह फोन गीकबेंच पर स्पॉट हुआ था। अगर बात करें NBTC सर्टिफिकेशन की तो यह सबसे पहलेम Nashville Chatterclass पर स्पॉट हुआ था। इस फोन का मॉडल नंबर XT2013-2 है जो कि पहले भी दूसरी वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो कंपनी Moto One Action को सैमसंग Exynos 9610 एसओसी के साथ पेश कर सकती है जो कि One Vision में भी था।

इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.3-इंच डिसप्ले हो सकता है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2520 पिक्सल होगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें 6जीबी रैम के साथ ही 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन होगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैंमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी 12.6एमपी सेंसर होगा जो कि फ्रंट और रियर दोनों में होगा। साथ ही फोन एंडरॉयड 9.0 पाई और 3,500एमएएच की बैटरी से लैस होगा। इस बात की जानकारी FCC द्वारा सामने आई थी।

Motorola कब तक वन सीरीज़ में One Action स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन एफसीसी, एनबीटीस और दूसरी लिस्टिंग के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने इस आगामी स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है।